गुना में परंपरागत ढंग से समारोहपूर्वक मनेगा गणतंत्र दिवस

0

गुना  – ईपत्रकार.कॉम |यहां 26 जनवरी 2018 को गणतंत्र दिवस परंपरागत ढंग से समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। कलेक्टर श्री राजेश जैन ने यहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेते हुए गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की समय पर सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस पर प्रात: 7.30 बजे शालेय छात्र-छात्राओं की प्रभातफेरी निकालने के जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी दफ्तरों में प्रात: 8 बजे तक ध्वजारोहण कर प्रात: 8.30 बजे मुख्य समारोह स्थल पर उपस्थित होने के कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यालय प्रमुखों से कहा कि ध्वजारोहण करते समय यह ध्यान रखा जाए कि राष्ट्रीय ध्वज कट-फटा ना हो तथा उल्टा ना फहर जाए।

गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह का आयोजन यहां लाल परेड ग्राउण्ड पर प्रात: 9 बजे से होगा। मुख्य समारोह में पुलिस, एस.ए.एफ., होमगार्ड, एन.सी.सी. सीनियर, एन.सी.सी. जूनियर, वन विभाग, रेडक्रॉस, स्काउट आदि की परेड का आयोजन होगा। स्कूली बच्चों के मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। मुख्य समारोह में लोक शिक्षण विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्योग विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उद्यानिकी विभाग, वन विभाग, जिला पंचायत, म.प्र. विद्युत वितरण कम्पनी, जिला शहरी विकास अभिकरण, जल संसाधन विभाग आदि की आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी।

मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को पुरस्कृत किया जाएगा। ऐसे शासकीय सेवकों के नाम 20 जनवरी 2018 तक अपर कलेक्टर गुना को उपलब्ध कराने के कलेक्टर ने कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए। 25 एवं 26 जनवरी 2018 को शासकीय इमारतों पर रोशनी की जाएगी। मुख्य समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। संध्याकाल भारतपर्व का आयोजन भी होगा।

Previous articleबालिकाएं दो कुलों का नाम रोशन करती है-विधायक भाण्डेर
Next articleस्कूल संचालक बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखे- कलेक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here