शासन के निर्देशानुसार भारत छोडो आंदोलन की 75 वी वर्ष गांठ पर न्यू इण्डिया मंथनः संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का आयोजन आज 26 अगस्त को रानापुर जनपद में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंचायतराज संस्थाओ के निर्वाचित जन प्रतिनिधियो का सम्मेलन आयोजित कर न्यू इण्डिया मंथन का संकल्प करवाया गया।
कार्यक्रम में, कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमना भिडे, अतिरिक्त सीईओ श्री वास्कले, जनपद सीईओ रानापुर श्री रघुवंशी एवं पंचायत राज संस्थाओ के निर्वाचित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने गॉव का विकास करने के लिए सरपंचों से कहा कि सरपंच प्रत्येक गॉव के प्रत्येक घर एवं प्रत्येक किसान के यहां बिजली पहुँचाये, हर परिवार के पास शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करे। गॉव को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए प्रत्येक घर में शौचालय निर्माण करवाये।
गॉव को कीचड मुक्त करने हेतु सडक निर्माण करवाये, गॉव में शत-प्रतिशत साक्षरता के लिए पहल करे। बच्चो का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करे। हर जरूरत मंद को आवास, खाद्यान्न एवं सामाजिक पेंशन का लाभ दिलवाये, गॉव के सभी व्यक्तियों के बैंक खाते खुलवाये हर खेत तक पानी पहुँचाने को प्राथमिकता दे। झाबुआ जनपद में न्यू इण्डिया मंथन कार्यक्रम का आयोजन 28 अगस्त को एवं थांदला में 30 अगस्त को किया जाएगा।





























































