जनसुनवाई में सुनी 62 आवेदकों की समस्याएं

0

मुरैना – ईपत्रकार.कॉम |जनसुनवाई में मंगलवार को जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आने वाले आवेदकों की समस्याओं को जिला अधिकारियों द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ध्यानपूर्वक सुना गया। जनसुनवाई में 62 प्राप्त आवेदनों से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण मौके पर किया गया। शेष आवेदनों का निराकरण सात दिवस में किये जाने हेतु संबंधित विभागों को भिजवाये गये। इस अवसर पर एसडीएम श्री प्रदीप तोमर, डिप्टी कलेक्टर श्री जाघव, तहसीलदार श्री आर एल बागरी, जिला अधिकारी एवं आवेदकगण उपस्थित थे।

जनसुनवाई में शौचालय एवं कुटीर की राशि दिलाने, भूमि पर जबरन कब्जा किये जाने, सीमांकन कराये जाने, गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनवाये जाने, वृद्धावस्था पेंशन दिलाये जाने, फौती नामांतरण कराये जाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदन संबंधित विभागों को कार्यवाही हेतु प्रेषित किये गए।

Previous articleदतिया में आनंद, उल्लास बना रहे यही प्रयास है – मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र
Next articleअन्य वर्ग के लोगो के नाम भी जुड़ेंगे योजना में – प्रभारी मंत्री श्रीमति यादव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here