जिला जेल में क्षय रोग पर कार्यशाला आयोजित

0

राजगढ़ – ईपत्रकार.कॉम |जिला जेल में गत दिवस 13 जनवरी को जिला जेल में क्षय रोग पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर कैदियों के क्षय रोग के 31 एवं एड्स के 60 नमूने लिए गए। आयोजित कार्यशाला में जिला क्षय अधिकारी डॉ.एस.के.मित्तल द्वारा क्षय रोग एवं एड्स रोग पर विस्तृत जानकारी तथा मार्गदर्शन कैदियों को दिया गया।

आयोजित कार्यशाला में क्षय रोग के खंखार जांच परीक्षण के लिए 31 मरीजों को चिन्हित कर स्पूरम कप दिए गए तथा एड्स रोग के 60 नमूने लिए गए। इस मौके पर जिला जेलर श्री जे.आर.मण्डलोई, स्वास्थ्य विभाग के कांउसलर श्री कौशल पिपलोटिया, श्रीमति साधना बाथम, श्री रवि चौधरी, श्री राकेश चौहान, श्री रनबीर सिंह सहित जेल का स्टाफ मौजूद रहा।

Previous articleअद्वैत वेदांत में दुनिया की सारी समस्याओं का समाधान है-मुख्यमंत्री श्री चौहान
Next articleप्रदेश में महिला स्व-सहायता समूहों की आर्थिक गतिविधियां आँदोलन का रूप ले रही हैं-मुख्यमंत्री श्री चौहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here