जिला प्रभारी श्री दीपक जोशी 24 अक्टूबर 2017 को शाजापुर जिले के भ्रमण पर रहेंगे

0

शाजापुर  – ईपत्रकार.कॉम |मध्यप्रदेश शासन तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, स्कूल शिक्षा तथा श्रम विभाग राज्यमंत्री एवं जिला प्रभारी श्री दीपक जोशी 24 अक्टूबर 2017 को शाजापुर जिले के भ्रमण पर रहेंगे। प्राप्त दौरा कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री जोशी 24 दिसंबर को प्रातः 10 बजे भोपाल से कार द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 11.45 बजे जिले के शुजालपुर पहुंचेंगे। वे यहां जटाशंकर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित जिला पर्यटन संवर्द्धन परिषद की बैठक लेंगे तथा पर्यटन उत्सव-2017 में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत वे दोपहर 2.30 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

उल्लेखनीय है कि शुजालपुर में शाजापुर पर्यटन उत्सव 2017 के तहत समारोह का आयोजन प्रभारी मंत्री श्री दीपक जोशी के मुख्य आतिथ्य में किया गया है। समारोह की अध्यक्षता मध्यप्रदेश उर्जा विकास निगम अध्यक्ष श्री विजेन्द्र सिंह सिसौदिया करेंगे। साथ ही सांसद मनोहर ऊँटवाल, विधायक शुजालपुर श्री जसवंत सिंह हाड़ा, कालापीपल श्री इन्दरसिंह परमार तथा शाजापुर श्री अरूण भीमावद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कलादेवी कुंडला, नगरपालिका शुजालपुर अध्यक्ष श्री संदीप सणस भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। पर्यटन उत्सव में व्यंजन मेला, गेम्स, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मांडना प्रदर्शनी तथा रंगोली, फोटोग्राफी, चित्रकला प्रतियोगिता आदि का भव्य आयोजन होगा।

Previous articleनीमच में आज फूड फेस्टीवल एवं पर्यटन कार्यशाला
Next articleपीएम को लिखी स्वामी ने चिट्ठी, भ्रष्टाचार मामलों में देरी से जाँच का उठाया मुद्दा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here