टीवी पर मेजबानी करेंगे अमृता राव के पति आरजे अनमोल

0

हाल ही में अभिनेत्री अमृता राव के साथ विवाह बंधन में बंधे आरजे अनमोल टेलीविजन पर आने वाले कार्यक्रम ‘लाइफ का रिचार्ज’ में मेजबान के रूप में दिखाई देंगे. ‘लाइफ का रिचार्ज’ टीवी चैनल ‘एंड टीवी’ पर प्रसारित किया जाएगा.

शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ‘अनमोल को शो की मेजबानी का प्रस्ताव दिया गया है और इस मामले में निर्माताओं के साथ जोरशोर से चर्चा जारी है. शो खासतौर पर जयपुर में शूट किया जाएगा.’

सूत्र के मुताबिक, ‘सोशल मीडिया पर केंद्रित यह शो परिहास, सार्वजनिक राय और अद्वितीय किरदारों के माध्यम से व्यंग्यात्मक हास्य के जरिए हंसी बिखेरेगा, जिससे दर्शक हंसी से लोटपोट हो जाएंगे.’

अमृता भी इसी चैनल पर कार्यक्रम ‘मेरी आवाज ही पहचान है’ में दिखाई दे रही हैं. सात सालों के रिश्ते के बाद दोनों ने इसी महीने शादी की है.

Previous articleटेस्ट क्रिकेट में दस हजार रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने कुक
Next articleगरीब परिवारों को ऋण योजनाओं में मिले प्राथमिकता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here