तहसीलदार एवं जनपद सीईओ घर-घर जाकर दस्तक देकर नामांतरण एवं बटवारा के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें

0

खण्डवा – (ईपत्रकार.कॉम) |कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की दस्तक अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों द्वारा किये जाने वाले नामांतरण एवं बटवारा संबंधी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि तहसीलदार एवं जनपद सीईओ अपने अपने गांवों में घर-घर जाकर दस्तक देकर नामांतरण एवं बटवारा के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 15 सितम्बर से 22 सितम्बर तक ग्राम पंचायत सचिव और पटवारी डोर टू डोर सर्वे कर फौती, रजिस्ट्री नामान्तरण एवं बटवारा चिन्हित करेंगे तथा 23 सितम्बर से 30 सितम्बर तक पटवारी पंजी में प्रविष्टि दर्ज करेंगे। इसी तारतम्य में 30 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक विज्ञप्ति का प्रकाशन करेंगे और 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक ग्राम पंचायत विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन कर प्रविष्टि प्रमाणित करेंगे। इसी प्रकार 20 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक प्रमाणित प्रविष्टि का तहसीलदार के माध्यम से रिकार्ड में अमल होकर हितग्राही को संशोधित खाता खसरा नक्षा व ऋण पुस्तिका प्रदान की जायेगी। साथ ही कम्प्यूटर रिकार्ड भी दुरूस्त किया जायेगा।

Previous article15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक विशेष सफाई अभियान चलाये-कलेक्टर
Next articleकलेक्टर श्री सिंह ने जनसुनवाई में सुनी गई जनता की समस्याएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here