दोनों देशों के संबंध हिमालय के जितने पुराने हैं-PM मोदी

0

नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा चार दिवसीय भारत दौरे पर है। इस दौरा साझा वार्ता में दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर मुहर लगी। इसके तहत भारत नेपाल में 50 हजार घर बनाएगा। साथ ही ड्रग तस्करी रोकने के लिए भी करार किया गया। वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि हमने आर्थिक सहभागिता, ऊर्जा, जल के स्रोतों और कनेक्टिविटी प्रॉजेक्ट्स पर चर्चा की।वीरवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शेर बहादुर देउबा ने नेपाल में दो अंतरराष्ट्रीय बिजली आपूर्ति लाइनों का उद्घाटन किया ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नेपाल के नागरिकों की उपलब्धियों की तारीफ करते हैं, नेपाल में भारत के सहयोग से कई तरह की विकास की योजनाएं चल रही है| नेपाल के विकास में भारत भी एक अहम साझेदार है| मैंने नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा के साथ दोनों देशों की साझेदारी पर चर्चा की. मोदी ने कहा कि हम दोनों देशों के संबंध हिमालय के जितने पुराने हैं |

उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि नेपाल सभी वर्गों के हित में संविधान लागू किया जाएगा। पीएम ने कहा कि देउबा और मैंने दोनों देशों की साझेदारी की संभावनाओं पर विस्तार से बातचीत की। मोदी ने कहा कि बाढ़ की समस्या पर हल निकालने के लिए हम बात करेंगे। वहीं डोकलान विवाद पर भारत चाहता है कि नेपाल उसके हितों का ख्याल रखे।

इससे पहले देउबा का राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। वहीं नेपाल पीएम ने कहा कि भारत एक नजदीकी पड़ोसी, जिसने नेपाल के विकास में मदद की है। हम प्रधानमंत्री से और ज्यादा समर्थन का अनुरोध करेंगे।

Previous articleमैं कानून का सम्मान करता हूं, कोर्ट जरुर आऊंगा-राम रहीम
Next articleसीएम ने’पिछड़ा वर्ग क्रीमी लेयर’ की सीमा बढ़ाने पर व्यक्त किया पीएम का आभार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here