पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाना जरूरी-श्रीमती रेखा बिसेन

0

बालाघाट – (ईपत्रकार.कॉम) |11 सितम्बर को उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा कार्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा बिसेन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा कार्यालय में 108 पौधे लगाये गये। कार्यक्रम में जिला पंचायत की कृषि समिति के सभापति डॉ. विजय खेरे, जनपद पंचायत बालाघाट के अध्यक्ष श्री पूरनलाल ठाकरे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मालती मर्सकोले, श्री सुरजीत सिंह ठाकुर, उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. विनोद वाजपेयी एवं पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा बिसेन ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संतुलन को बनाये रखने के लिए धरती को हरा-भरा बनाया रखना जरूरी है। इसके लिए वर्षा ऋतु में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाना चाहिए। हमें पौधे लगाने के साथ ही उसकी सुरक्षा की जवाबदारी भी लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़ों के कटने से धरती गर्म हो रही है और वर्षा में कमी हो रही है। कम वर्षा का होना हमारे एवं हमारी आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है। हमें समय रहते सजग हो जाना चाहिए और बिगड़ते पर्यावरण संतुलन को बचाने में जुट जाना चाहिए। कार्यक्रम में लगाये गये पौधों की सुरक्षा करने का संकल्प भी लिया गया।

Previous articleश्री गिरी का व्यक्तित्व और मातृभक्ति प्रेरणाप्रद है-कलेक्टर श्री चौधरी
Next articleकलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय सीमा के लंबित पत्रों की बैठक संपन्न हुई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here