पूर्व प्रधानमंत्री श्री नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी

0

राज्यपाल श्री राम नरेश यादव ने आज राजभवन में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्य-तिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री अजय तिर्की और राजभवन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

राज्यपाल श्री यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी। वह एक ऐसे अद्वितीय राजनीतिज्ञ थे जिनकी मानव-मात्र के प्रति सेवाएँ चिर-स्मरणीय रहेगी।

राज्यपाल श्री यादव ने कहा कि स्वर्गीय पंड़ित नेहरू ने महात्मा गांधी के उपदेशों को आत्मसात करने का प्रयास किया। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय नेहरू ने उपनिवेशवाद के खात्मे के लिए गुट निरपेक्ष आंदोलन की रचना की। इससे भारत के विकास में एक नए अध्याय की शुरूआत हुई।

Previous articleFilm Review: रोमांच से भरपूर थ्रिलर फिल्म है ‘फोबिया’
Next articleजानें क्या है शुक्रवार को दही खाने का महत्व

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here