अन्नदाता के ऋण माफी का ऐतिहासिक निर्णय लिया है प्रदेश सरकार ने खाद्य मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

0

ग्वालियर – (ईपत्रकार.कॉम) |जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत किसानों का दो लाख रूपये तक फसल ऋण माफ करने का प्रदेश की सरकार ने एतिहासिक निर्णय लिया है ।सरकार के द्वारालिए गये निर्णय के पालन में चरण बद्ध तरीके से किसानों के खाते में राशि आना प्रारंभ हो गई है । प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न्सिंह तोमर ने यह बात शुक्रवार को मुरार जनपद क्षेत्र के तहसील स्तरीय फसल ऋण माफी कार्यक्रम में कही ।

फसल ऋण माफी योजना के तहसील स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा भुजबल यादव, पूर्व विधायक श्री मदन कुशवाह,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामवरन सिंह, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष श्री कृष्णराव दीक्षित, कलेक्टर श्री भरत यादव, सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम वर्मा सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान भाई उपस्थित थे ।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि मुरार जनपद क्षेत्र में 12 हजार से अधिक किसानों के 144 करोड़ रूपये की राशि ऋण के रूप में माफ की गई है । प्रथम चरण में 45 सौ किसानों के 14 करोड़ 80 लाख रूपये की राशि का ऋण माफ किया गया है । उन्होनें कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार ने अपने अन्नदाता के ऋण को माफ करने का एतिहासिक निर्णय लिया है । किसानोंके हित में सरकार द्वारा अनेक निर्णय लिये गये हैं । किसानों को खेती किसानी के लिए सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के साथ ही खाद बीज की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है ।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके किसानों को एक हजार रूपये पेंशन के रूप में देने जा रही है । उन्होनें कहा कि प्रदेश भर में विधवा,निराश्रित तथा दिव्यांग जनों को पेंशन उपलब्ध कराने हेतु भी कार्य किया जा रहा है । सरकार द्वारा पेंशन की राशि 300 से बढ़ाकर 600 कर दी गई है । इसके साथ ही पेंशन के लिए अब गरीबी रेखा के कार्ड का बंधन भी हटा दिया गया है ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा भुजबल यादव ने कहा कि किसानों के हित में सरकार ने ऋण माफी का जो निर्णय लिया है वह ऐतिहासिक है । इस निर्णय से प्रदेश भर के हजारों किसानों को राहत मिलेगी । उन्होनें किसानों से भी आग्रह किया कि वे आधुनिक खेती कर अपनी आय को बढ़ाने का प्रयास करें।

कार्यक्रम मे पूर्व विधायक श्री मदन कुशवाह ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों का ऋण माफ कर किसानों को अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद की है । किसान भाइयों ने खेती किसानी के लिए जो ऋण लिया था उसमें 2 लाख तक ऋण को माफ कर दिया गया है ।कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामवरन सिंह ने भी सरकार के ऋण माफी निर्णय को ऐतिहासिक बताया । कार्यक्रम में नगरनिगम के नेता प्रतिपक्ष श्री कृष्णराव दीक्षित ने भी संबोधित किया।

इन किसानों को प्रदान किये गये ऋण माफी के प्रमाण पत्र
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंच से श्री पहार सिंह, श्री मानसिंह, श्री जसरथ सिंह, श्री लोकेन्द्रसिंह, श्री सुमेर सिंह, श्री सुरेश सिंह यादव, श्री राजेन्द्रसिंह , श्री मुन्नालाल,श्रीमती देवकी बाई, श्रीमती मीराबाई,श्री कप्तानसिंह, श्री देशराज सिंह , श्री सरदार सिंह, श्री भूपेन्द्र सिंह, श्री तोताराम, शारदा, श्री विशाल सिंह, श्री मोहन सिंह, श्री गंधर्व सिंह, श्री जगत सिंह गुर्जर, श्री वीरेन्द्रसिंह जाट,श्री तेजपाल सिंह, एवं योगेन्द्र सिंह गुर्जर को ऋण माफी प्रमाण पत्र प्रदान किये ।

Previous articleजस किसान फसल ऋण माफी योजना में ताम्रपत्र/ऋण मुक्ति पत्र वितरित
Next articleवचन पत्र का क्रियान्वयन पूरी तत्परता से करेंगे, किसानों का हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री श्री अकील