प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाये जा रहे संकल्प से सिद्घि कार्यक्रम का आयोजन संपन्न

0

सीहोर – (ईपत्रकार.कॉम) | संकल्प से सिद्घि कार्यक्रम अन्तर्गत सी आर डी ई कृ़षि विज्ञान केन्द्र, सेवनियॉ, जिला – सीहोर में कृषकों की आमदनी वर्ष 2022 तक दोगुना करने हेतु नये भारत का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में सांसद भोपाश्री आलोक संजर, श्री शैलेन्द्र पटेल विधायक, इछावर, प्रिंस राठौर, अध्यक्ष, जिला युवा मोर्चा, सीहोर, श्री मोहन सिंह चेयरमैन, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत, सीहोर, हरी सिंह देवडा, सदस्य, जिला पंचायत, सीहोर, शारदा फोगाट, कार्यपालक संचालिका, कृषि विज्ञान केन्द्र, सेवनियॉ, सीहोर, श्री अवनीश चतुर्वेदी, उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, सीहोर, डॉ ए़न प़ी ग़ंगवार, उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें एवं जे क़े क़नौजिया, प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र, सीहोर सहित जिले के समस्त विकासखण्डों से 802 कृषकों ने अपनी सहभागिता की।

कार्यक्रम में श्री जे क़े क़नौजिया, प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र, सीहोर द्वारा वर्ष 2022 तक कृषकों की आमदनी दोगुना करने हेतु नये भारत का संकल्प का वाचन कर उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों, कृषकों को संकल्प दिलाया गया। साथ ही साथ इस अवसर पर कृषकों की आमदनी दोगुना करने हेतु समन्वित कृषि प्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गयी।

मुख्य अतिथि सांसद श्री आलोक संजर ने माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाये जा रहे संकल्प से सिद्घि कार्यक्रम की सराहना करते हुए मृदा स्वास्थ्य प्रबन्धन, गौ संरक्षण, वन संरक्षण, जल संरक्षण, स्वाच्छता अभियान हेतु किसानों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री शैलेन्द्र पटेल ने कृषकों को सम्बोधित करते हुए वर्ष 2022 तक कृषकों की आमदनी दोगुना करने हेतु चलाये जा रहे कार्यक्रम की सराहना करते हुए सूक्ष्म सिंचाई पद्घतियों, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, कृषि उद्यमिता विकास, नई फसल बीमा योजना, लागत कम करने हेतु नवीन कृषि तकनीकों पर अपने विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम में शारदा फोगाट, कार्यपालक संचालिका, कृषि विज्ञान केन्द्र, सीहोर ने कृषकों की आमदनी दोगुना करने हेतु उन्हे कृषि की नवीन तकनीकों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान कृषकों ने प्रदर्शनियों, कृषि विज्ञान केन्द्र, सेवनियॉ में प्रदर्शित तकनीकों का अवलोकन, वैज्ञानिकों द्वारा उन्नत तकनीकों की जानकारी प्रदान की गयी।

अंत में श्री राजेश मिश्रा, जिला युवा समन्वयक, नेहरू युवा केन्द्र, सीहोर ने द्वारा पधारे सभी अतिथियों, अधिकारियों, कृषकों, पत्रकार बन्धुओं, कृषकों का आभार व्यक्त किया।

Previous articleसमस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के समक्ष प्रस्तुत किए गए
Next articleकार्यक्रम के मद्देनजर की जाने वाली व्यवस्थाओं का आज राज्यमंत्री श्री सूर्यप्रकाश मीणा ने संयुक्त रूप से जायजा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here