राजगढ़ – (ईपत्रकार.कॉम) |जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान जिले के दूर-दराज अंचलों से आए 365 आवेदकों द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के समक्ष प्रस्तुत किए गए। उन्होंने आवेदकों से चर्चा की तथा समस्याएं जानी और उनका निराकरण मौके पर ही किया। जनसुनवाई के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रवीण सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजगढ श्रीमति ममता खेडे़ सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे।
आवेदकों में आर्थिक सहायता, उपचार हेतु सहायता, पारिवारिक विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राष्ट्रीय परिवार सहायता, राशन नहीं मिलने, बीमारी सहायता एवं प्रधानमंत्री आवास दिलाए जाने तथा मुआवजा आदि से संबधित आवेदन शामिल रहे।





























































