प्राथमिकता के आधार पर काम करें-मुख्यमंत्री श्री चौहान

0

रायसेन – (ईपत्रकार.कॉम) |मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय, भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ एवं जिलास्तरीय अधिकारियों से चर्चा की और निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश देते हुए कहा कि वह प्राथमिकता के आधार पर काम करें। सभी कलेक्टर कार्यों की रिपोर्ट मुख्यमंत्री तक पहुचाएं। उनके कार्यों की समीक्षा की जाएगी बेहतर काम करने वाले कलेक्टर को सीएम उत्कृष्टता पुरस्कार दिया जाएगा।

कलेक्ट्रेट कार्यालय में एनआईसी स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में कलेक्टर श्रीमती भावना वालिम्बे, एसपी श्री जगत सिंह राजपूत तथा सीईओ जिला पंचायत श्री अमनवीर सिंह बैंस सहित अनेक जिला अधिकारी उपस्थित थे। वीसी के पश्चात कलेक्टर श्रीमती वालिम्बे ने सभी अधिकारियों से मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस काम के लिए जो समय निर्धारित हैं, वह उसी समय सीमा में पूरा करें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा की अविवादित बंटवारा, अविवादित नामांतरण, अविवादित सीमांकन आदि का कार्य 15 नवंबर तक पूर्ण तरह से हो जाना चाहिए। 15 नवंबर के बाद इस तरह के प्रकरण की कोई शिकायत आने पर कार्यवाही की जाएगी। सभी कलेक्टर अपने रेवेन्यू कोर्ट में बैठने का अपना टाइम फिक्स करें। अगली समाधान ऑनलाइन वीसी में सभी विभागों से यह समीक्षा की जाएगी कि उन्होंने कितने अधिकारियों पर जुर्माना किया और कितनों पर नहीं किया।

उन्होंने सभी कलेक्टरों को निर्देश देते हुए कहा कि जनसुनवाई को औपचारिक ना बनाएं तथा आवेदकों से आवेदन लेकर सिर्फ ऑफिस में न रखते हुए उन आवेदनों पर फौरन निराकरण की कार्यवाही भी करें। जनसुनवाई को जनसमस्याओं के निराकरण का एक प्रभावी माध्यम बनाया जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी जिलों के एसपी को निर्देश देते हुए कहा कि वे समय समय पर शांति समिति की बैठक करें। अतिसंवेदनशील व संवेदनशील स्थलों का समय से पूर्व ही भ्रमण कर लें और वहां की व्यवस्था के बारे में कार्ययोजना बना लें। अराजकता फैलाने वालों तत्वों को चिन्हित कर उन पर पहले से ही प्रभावी वैधानिक कार्यवाही कर ली जाए। गणेश उत्सव के दौरान विसर्जन के समय नदियों के किनारे गोताखोरों की विशेष व्यवस्था रखें। रात में पेट्रोलिग की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। त्यौहारों के समय वरिष्ठ अधिकारी मुख्यालय छोड़ कर न जाएं और उस समय अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को भी छुट्टी न दें।

उन्होंने कहा कि सभी कलेक्टर अपने-अपने जिलों में संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण के लिए विशेष ध्यान दें। दवाइयों की उपलब्धता है या नहीं यह भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग के प्रमुख अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि वे 15 से 30 सितंबर तक सभी जिलों में विकासखंड स्तर पर शिविर एवं बैठकों का आयोजन करें एवं किसानों को यह बताएं कि रबी सीजन में उनको कौन सी फसल बोना चाहिए, ताकि किसानों में जागरूकता आयें और वे आधुनिक तरीके से खेती कर सकें।

Previous articleफिर उत्‍तर कोरिया ने दागी मिसाइल, जापान के ऊपर से समुद्र में गिरी
Next articleसमस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के समक्ष प्रस्तुत किए गए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here