बच्चों को पोलियो विमुक्ति की दवा पिलाई गई

0

सागर  – ईपत्रकार.कॉम |पल्स पोलियो अभियान के तहत सागर जिले में भी 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो विमुक्ति की दवा पिलाई गई है। विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने जिला चिकित्सालय सागर में सुबह 10.30 बजे बच्चों को दो बूंद पोलियो की खुराक पिलाकर (प्रथम चक्र) का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. आई.एस. ठाकुर द्वारा अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना अति आवश्यक है। जिससे बच्चों को पोलियो बीमारी से सुरक्षा की जा सके। बूथ दिवस 28 जनवरी एवं 29 व 30 जनवरी को घर-घर भ्रमण के दौरान जा रहे पल्स पोलियो टीम का पूर्ण सहयोग करते हुए बच्चो को अति आवश्यक रूप से पोलियो की खुराक पिलायें। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के प्रथम चक्र के दौरान सागर जिले में 0 से 5 वर्ष तक बच्चों का लक्ष्य 403531 है। अभियान हेतु जिले में कुल 2512 टीमों का गठन किया गया है। जिसमें वैक्सीनेटर 5898, सुपरवाईजर 316 कार्यरत है।

शुभारंभ अवसर पर संभागीय संचालक डॉ. संतोष जैन, सिविल सर्जन डॉ. अरूण सराफ, डी.एच.ओ. डॉ. एल.के. कटारे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.एस.आर. रोशन, प्रभारी शहरी डॉ. के.के. जैन, डॉ. नीना गिडियन, डॉ.डी.के. गोस्वामी, डॉ. मधु जैन, डॉ.एच.एन. नायक एवं डॉ. आशीष शास्त्री मौजूद थे।

Previous articleहार और जीत जीवन तथा खेल के दो पक्ष हैं – मंत्री श्री शुक्ल
Next articleजिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अंशुमन सोनारे उत्कृष्ट कार्यों के लिये पुरस्कृत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here