हार और जीत जीवन तथा खेल के दो पक्ष हैं – मंत्री श्री शुक्ल

0

रीवा  – ईपत्रकार.कॉम |ग्राम ढ़ेरा में स्व. भैयालाल शुक्ला स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका रोमांचक फाइनल मैच एपीएस रीवा तथा मनगवां टीमों के बीच खेला गया। रीवा की टीम में अंतिम ओवर में शानदार खेल दिखाकर मनगवां को एक विकेट से पराजित किया। प्रतियोगिता का समापन उद्योग, वाणिज्य तथा खनिज मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि हार और जीत जीवन तथा खेल के दो पक्ष हैं। जो हारता है वही पुन: प्रयास करके विजेता बनता है। असफलता हमें सफलता प्राप्त करने की सीख देती है।

मंत्री श्री शुक्ल ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि रीवा दल विजेता बनने के लिए तथा मनगवां का दल कड़ी टक्कर देने के लिए बधाई के पात्र हैं। ढ़ेरा के मिनी स्टेडियम में बाऊंड्रीबाल बनाकर मैदान को हरा-भरा बनाया जायेगा। जिससे खिलाड़ियों को अच्छा खेल दिखाने की सुविधा मिले। मंत्री श्री शुक्ल ने विजेता टीम रीवा को ट्राफी तथा 21 हजार रूपये की राशि का चेक प्रदान किया। उप विजेता मनगवां को भी पुरस्कृत किया गया। फाइनल मैच में मैनऑफ द मैच का पुरस्कार रीवा के ब्राम्हदेव सिंह तथा प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार रीवा टीम के राहुलनंदा को मिला। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि विवेक दुबे, यज्ञ नारायण शुक्ल, अमित शुक्ल, शाबिर खान, संतोष शुक्ला, अन्य जनप्रतिनिधि खिलाड़ी तथा दर्शक उपस्थित रहे।

Previous articleजिला मुख्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष ने बच्चो को पोलियो की दवा पिलाकर की अभियान की शुरूआत
Next articleबच्चों को पोलियो विमुक्ति की दवा पिलाई गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here