बुजुर्गों की प्रसन्नता ही हमारी सच्ची सेवा है- कलेक्टर श्री बी.एस. जामोद

0

अशोकनगर – (ईपत्रकार.कॉम) |वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों का आर्शीवाद ही हमारे जीवन में खुशियां भर देता है। बुजुर्गों की प्रसन्नता ही हमारी सच्ची सेवा है। वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजूर्ग हमारे माता पिता के समान है। पारिवारिक माहौल में रहकर 79 वर्षीय वृद्धा श्रीमति प्रेमबाई अहिरवार एवं 70 वर्षीय श्रीमती रामकली राय का जन्मदिन मनाना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। आज का दिन वास्तव में बहुत ही अनूठा एवं सौभाग्यशाली दिन है। इस आशय के विचार कलेक्टर श्री बी.एस. जामोद द्वारा स्थानीय वृद्धाश्रम में फीड संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किये।

कलेक्टर श्री जामोद ने कहा कि वृद्धाश्रम में रहने वाले प्रत्येक वृद्धजनों का जन्मदिन मनाने की परम्परा निरंतर जारी रहेगी। जन्मदिन मनाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि पारिवारिक माहौल देकर बुजुर्गो के साथ प्रसन्नचित होकर आनंद उत्सव मनाया जाये। उन्होंने कहा कि बुजूर्गों को परिवार की कमी कभी भी महसूस नही होगी और हमेशा आपकी खुशियों में शामिल होते रहेगे। उन्होंने कहा कि बुजुर्गो की सेवा करना हम सभी का परम कर्तव्‍य एवं धर्म है। वृद्धाश्रम में रहने वाले प्रत्येक बुजुर्ग के जीवन में अपार खुशियां आये यही कामना करते है।

वरिष्‍ठजनों ने दिया आर्शीवाद
वृद्धाश्रम में रहने वाली वृद्धा श्रीमति प्रेमबाई अहिरवार एवं श्रीमती रामकली राय खुशी का ठिकाना नही रहा। जब कलेक्टर को वृद्धाश्रम में पाया और कलेक्टर के साथ केक काटा। कलेक्टर ने केक कटबाकर वृद्धा श्रीमति प्रेमबाई अहिरवार एवं श्रीमती रामकली राय को खिलाया और आर्शीवाद प्राप्त किया।

बुजूर्गों का जाना हाल
कलेक्टर श्री जामोद द्वारा वृद्धाश्रम में निवास करने वाले प्रत्येक बुजूर्ग महिला एवं पुरूष से बातचीत कर हालचाल पूछा। बुजूर्गों ने बताया कि

हम सभी यहां पर खुश है।
इस अवसर पर संचालक वृद्धाश्रम श्री पंकज शर्मा, गणमान्य नागरिक तथा वृद्धजन उपस्थित थें।

Previous articleमहिलाएं ही नहीं पुरुषों में भी स्तन कैंसर का खतरा
Next articleराजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर लोगों को दें राहत- कलेक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here