मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र द्वारा नगर भ्रमण कर दीपावली की शुभकांमनाएं दी

0

दतिया – ईपत्रकार.कॉम | मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दीपावली के मौके पर दतिया नगर के मुख्य बाजार का भ्रमण कर दुकानदारों, नागरिकों को दीपावली की शुभकांमनाएं देते हुए उनके सुखसमृद्धि की कांमना की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह बुन्देला, मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष श्री अवधेश नायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्यजन उपस्थित रहे।

जनसम्पर्क मंत्री द्वारा प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री संतोष कटारे की फैक्ट्री राजगढ़ चौराहा से नगर भ्रमण प्रारंभ किया। जहां पर श्री संतोष कटारे ने मिष्ठान वितरण कर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात् तिगैलिया, टाऊनहॉल, बड़ा बाजार, किला चौक होते हुए नगर में घूमे। इस दौरान व्यापारियों ने भी जनसम्पर्क मंत्री का स्वागत करते हुए दीपावली की शुभकांमनाएं दी।

Previous articleदिल्ली में पटाखों के बैन के बाद भी प्रदूषण पंहुचा खतरनाक स्तर पर, सुबह छाई धुंध
Next article21 अक्टूबर 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार का दिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here