मद्य निषेध सप्‍ताह के अंतर्गत रैली का आयोजित

0

अशोकनगर- (ईपत्रकार.कॉम) |मद्य निषेध सप्‍ताह कार्यक्रम के अंतर्गत रैली का आयोजन नये बस स्‍टेण्‍ड से गांधी पार्क तक किया गया। रैली का शुभारंभ अतिरिक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी उप संचालक सामाजित न्‍याय एवं नि:शक्तजन कल्‍याण श्री विशाल सिह द्वारा हरी झण्‍डी दिखाकर रवाना किया गया।

रैली का आयोजन स्‍वयंसेवी संस्‍था जयश्री प्रेमसागर विद्या मंदिर एवं निर्धन बाल कल्‍याण समिति द्वारा किया गया। रैली के समापन अवसर पर राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्‍पांजली अर्पित की गई। रैली के माध्‍यम से नशा के विरूद्ध आमजन को नशा मुक्ति का संदेश दिया गया।

Previous articleपाकिस्तान ने BAT टीम की जगह तैनात किया खूंखार हलाल दस्ता, जाने इसके बारे में
Next articleहजारों रूपए की दवाई खाने से बेहतर है रोज कच्चा केला खाना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here