ममता ने मोदी को बताया बेरहम, कहा- उन्हें नहीं लोगों की परवाह

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को बजट पूर्व भाषण करार देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री काले धन एवं नोटबंदी के वास्तविक एजैंडा से भटक गए। ममता ने विभिन्न ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री कालेधन एवं नोटबंदी के वास्तविक एजैंडा से भटक गए और उन्होंने वित्त मंत्री का पद ले लिया और बजट पूर्व भाषण दिया है। उन्होंने कहा कि लिहाजा मोदी द्वारा दिए गए इस अग्रिम बजट भाषण से वित्त मंत्री गायब थे। उन्होंने ट्वीट में लिखा ‘मोदी बाबू थोथा चना बाजे घना’।

उन्होंने दावा किया कि यह हृदयहीन एवं आधारहीन भाषण था। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने प्रधानमंत्री को याद दिलाया कि वह उन 112 नागरिकों के प्रति भी सम्मान प्रकट करना भूल गए जिनकी मौत नकदी पाने के लिए कतार में खड़े होने के समय हुई। उन्होंने ट्वीट किया कि राष्ट्र के नाम संबोधन कहा जा रहा है और राजनीतिक बदले की भावना से काम किया जा रहा है।

राष्ट्र के संबोधन के नाम पर वह अपना क्षुद्र राजनीतिक एजैंडा पूरा कर रहे हैं। ममता ने कहा कि राष्ट्र संबोधन बजट संबोधन बन गया है। काले धन की सफाई के नाम से वित्तीय आपातकाल जारी है। बैंकों में धन उपलब्ध नहीं है। अभी तक समस्याओं का ठोस हल नहीं निकला है। मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह वादा पूरा करने के लिए 50 दिन चाहते थे किन्तु बुरी तरह विफल हो गए।

Previous articleपहले मैच में मारिन ने दी सिंधु को मात
Next articleकंप्यूटर पर भरोसा नहीं करते हैं अमेरिका के राष्ट्रपति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here