महामहिम राज्यपाल द्वारा कलेक्टर शहडोल श्री मुकेश शुक्ल उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित

0

मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री ओम प्रकाश कोहली द्वारा शहडोल कलेक्टर श्री मुकेश शुक्ल को सैनिक कल्याण के लिये अपेक्षित राशि एकत्रित कर शासन को मुहैया कराने के लिये शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

समारोह में कलेक्टर शहडोल के उपस्थित नहीं रहने पर उक्त शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र सैनिक कल्याण अधिकारी शहडोल द्वारा प्राप्त किया गया, जिसे आज सैनिक कल्याण अधिकारी कमाण्डर रामविशाल यादव द्वारा कलेक्टर कार्यालय शहडोल में कलेक्टर श्री शुक्ल को सौंपा गया। इस अवसर पर

कल्याण संयोजक श्री धमेंद्र कुमार वरकड़े, उप संचालक श्री जी.एस.मर्सकोले उपस्थित थे। गौरतलब है कि कलेक्टर श्री मुकेश शुक्ला द्वारा झण्डा दिवस के अवसर पर निरंतर सैनिकों के कल्याण हेतु जिले से अपेक्षित राशि एकत्रित कर भारत शासन को प्रेषित की जा रही है।

Previous articleउत्कृष्ट कार्य हेतु आजीविका मिशन के कर्मचारी हुए सम्मानित
Next articleस्वच्छ भारत अभियान कागजों पर नहीं होना चाहिये

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here