मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिले के शिक्षक दिलीप कुमार शर्मा को सम्मानित किया

0

देवास- (ईपत्रकार.कॉम) |भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने जिले के शिक्षक दिलीप कुमार शर्मा को सम्मानित किया है। जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र खत्री ने बताया कि श्री शर्मा प्राथमिक विद्यालय कन्हैरिया संकुल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टोंकखुर्द में पदस्थ हैं।

शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों के बहुमुखी प्रतिभाओं को निखारने के लिए विषय वस्तु को सरल बनाकर, चार्ट, ड्राइंग, मार्डल्स एवं कम्प्यूटर के माध्यम से बच्चों को समझाते हैं। उनके द्वारा बच्चों में योग, खेल, साहित्य एवं संगीत आदि सिखाया जा रहा है।

Previous articleबिना लोभ लालच के हम संस्कृत का ज्ञान विद्यार्थियों को दें-श्री एम.बी. ओझा
Next articleकामाख्या देवी की यात्रा पर रवाना हुए 220 तीर्थयात्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here