मुझे गर्व है कि मैं शहादत की इस भूमि की निवासी हूं-राज्यसभा सांसद श्रीमति संपतिया उइके

0

मण्डला – (ईपत्रकार.कॉम) |राजा शंकरशाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस समारोह किला परिसर राज राजेश्वरी वार्ड में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमति संपतिया उइके, लोकसभा सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सरस्वती मरावी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति पूर्णिमा शुक्ला जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शैलेष मिश्रा, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री गिरीश चंदानी, अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार ठाकुर, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री पी एन चतुर्वेदी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री सी के मेश्राम, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनिल कोचर, तहसीलदार मण्डला श्री अनिल जैन , स्वतंत्रता सैनानी श्री माधव दास चौरसिया, गोंडी पब्लिक ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री गिरजाशंकर अग्रवाल, श्री शरद नारायण खरे सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुरातत्व अभिलेखागार द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया एवं आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आंरभ में अतिथियों द्वारा राजा शंकरशाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह की तस्वीरों पर मार्ल्यापण किया गया एवं जिला पुलिस बल द्वारा सलामी दी गई।

राज्यसभा सांसद श्रीमति संपतिया उइके ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं शहादत की इस भूमि की निवासी हूं, उन्होंने कहा कि राजा शंकरशाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह की मूर्तियों के लिए वे अपनी विवेकाधीन अनुदान राशि 50 लाख रूपये प्रदान करने की प्रयास करेगी।

लोकसभा सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि गौंड राजाओं का 14 सौ वर्षा से अधिक का इतिहास रहा है। उन्होंने गौडवाना के इतिहास को पुनर्जीवित करने के लिए धरोहरों के संरक्षण को अपरिहार्य बताया तथा इसके लिए एक संग्रहालय की कल्पना को साकार करने के लिए इतिहासकारों एवं विद्वानों से योगदान देने का आह्वाहन किया। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने राजा शंकरशाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह की जीवनी पर प्रकाश डाला। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री पी एन चतुर्वेदी द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया एवं मंच का संचालन श्री अखिलेश उपाध्याय ने किया।

Previous articleटीएल में दें प्राईवेट स्कूल स्टाफ के वेरीफिकेशन की जानकारी – कलेक्टर विशेष गढ़पाले
Next articleआगामी माहों की आवश्यकताओं को देखते हुए पेयजल व्यवस्था बनाई जाये- प्रभारी मंत्री श्री सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here