रन फॉर यूनिटी दौड़ आयोजित

0

श्योपुर – ईपत्रकार.कॉम |31 अक्टूबर 2017 को स्व. श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि राष्ट्रीय एकता दिवस एवं स्व. श्रीमति इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में मनाये जाने के क्रम में आज प्रात: 07 बजे से रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया। शासकीय महाविद्यालय कॉलेज से गांधी चैक तक आयोजित रन फॉर यूनिटी दौड़ को विधायक श्री दुर्गालाल विजय द्वारा हरी झण्डी दिखाई गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री पीएल सोलंकी, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री ऋषि गर्ग, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अशोक गर्ग, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री महावीर सिंह सिसौदिया, भाजपा उपाध्यक्ष श्री बिहारी सिंह सोलंकी, श्री रामलखन नापाखेडली, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमति मिथिलेश तोमर सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि, नागरिक गण तथा स्कूली छात्र-छा़त्राए उपस्थित थे।

रन फॉर यूनिटी दौड़ के दौरान शहर के पटेल चैक पर स्थापित लौह पुरूष स्व. श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत समापन समारोह स्थल गांधी चैक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। समापन समारोह के दौरान विधायक श्री दुर्गालाल विजय एवं कलेक्टर श्री पीएल सोलंकी द्वारा दिये गये उदबोधन में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं राष्ट्रीय संकल्प दिवस मनाये जाने के क्रम में प्रकाश डाला। इस अवसर पर विधायक श्री विजय द्वारा आम नागरिकों को राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की शपथ ग्रहण कराई गई।

Previous articleलोह पुरूष पटेल की जयंती पर एकता के लिए दौड़
Next articleजनसुनवाई के दौरान 160 नागरिको के आवेदनों पर कार्यवाही

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here