लोह पुरूष पटेल की जयंती पर एकता के लिए दौड़

0

मुरैना – ईपत्रकार.कॉम |संपूर्ण देश के साथ मुरैना जिले में भी लोह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर रनफोर यूनिटी का आयोजन प्रातः 8 बजे प्रारंभ हुआ। यहां अंबेडकर स्टेडियम से लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री रूस्तम सिंह, कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार, एसपी श्री आदित्यप्रताप, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सोनिया मीणा, सभापति श्री अनिल गोयल, आयुक्त नगरनिगम श्री डीएस परिहार, पार्षद गण एवं गणमान्य नागरिको ने रनफोर यूनिटी को हरी झंडी दिखाई। अंबेडकर स्टेडियम से एमएस रोड होते हुए दौड का समापन टाउनहॉल में हुआ।

रनफोर यूनिटी दोड में मंत्री श्री रूस्तम सिंह, कलेक्टर, एसपी, सीईओ जिला पंचायत, सभापति सहित गणमान्य नागरिक व स्कूली बच्चों ने दौड में भाग लिया।

टाउन हॉल मुरैना में मंत्री श्री सिंह ने सभी को सपथ दिलाई एवं देश को एकता, अखडता और सुरक्षा को बनाये रखने एक सूत्र सभी बनाये रखने की बात कहीं। इस अवसर पर नगरनिगम आयुक्त द्वारा तैयार कराई गई। सीडी का विमोचन किया गया।

राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ
मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं देश की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यो द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं। शपथ का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार के निर्देशन में किया गया। शपथ कलेक्ट्रेट में अपर कलेक्टर श्री एस के मिश्रा द्वारा कराई गई। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री उमेश प्रकाश शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर श्री सुरेश जाघव सहित समस्त विभागों के अधिकारी/ कर्मचारियों ने भी शपथ ली।

Previous articleजनसुनवाई में कलेक्टर से श्रीनिवास ने लगाई गुहार, मकान के सामने रखी दबंगों की गुमठी हटेगी
Next articleरन फॉर यूनिटी दौड़ आयोजित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here