भिण्ड – (ईपत्रकार.कॉम) |कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी के निर्देशन में जिले के राजस्व अनुभाग अटेर, भिण्ड, मेहगांव, लहार एवं गोहद के क्षेत्र में 50 गांव में राजस्व प्रकरणों का निराकरण पटवारी हल्कावार आयोजित राजस्व शिविरो के माध्यम से किया गया। इन शिविरों में राजस्व अधिकारियों ने अविवादित नामांतरण, बटावारा, सीमांकन के प्रकरणों का निदान किया। साथ ही ग्रामीणो की विभिन्न प्रकार की राजस्व संबंधी कठिनाई एवं समस्याऐं निराकृत की।
कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने बताया कि राजस्व शिविरो के लिए राजस्व अनुभाग पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की तैनाती की गई है। साथ ही संबंधित क्षेत्र के सब डिवीजन में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और विभिन्न विभागो के अधिकारी तैनात किए जाकर राजस्व अधिकारियों ने निराकृत किए गए राजस्व प्रकरणों का इन्द्राज निर्धारित प्रपत्र में कराया गया है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी पूरे समय शिविर में रहकर ग्रामवासियों के मध्य संबंधित क्षेत्र के पटवारी ने खसरा बी-1 पढकर सुनाया। साथ ही अविवादित नामांतरण, बटवारा, सीमांकन की दिशा में की गई कार्यवाही की भी जानकारी दी।
कलेक्टर ने कहा कि राजस्व अधिकारी और तैनात किए गए विभागीय अधिकारियों ने शिविर क्षेत्र के ग्राम और मजरो के किसान और नागरिको से शिविर में ही आवेदन प्राप्त किए। साथ ही उनका निराकरण शिविर स्थल पर ही करने की कार्यवाही सुनिश्चित की गई। उन्होंने कहा कि जिले के राजस्व अनुभाग अटेर, भिण्ड, मेहगांव, लहार एवं गोहद के क्षेत्र में 50 राजस्व शिविर आज लगाए गए है। उन्होंने कहा कि आयोजित शिविरों में पटवारियों के माध्यम से खसरा बी-1 का वाचन भी कराया गया।
जिले के सब डिवीजन अटेर के क्षेत्र में ग्राम खडीत पर एसडीएम मेहगांव श्रीमती सलोनी सिडाना, ग्राम नावली ब्रन्द्रावन पर नायब तहसीलदार मेहगांव श्री अशोक गुप्ता, अटेर में भिण्ड तहसीलदार श्री ओपी राजपूत, ग्राम जमसारा पर सहायक अधीक्षक भू अभिलेख श्री गजनफर अली, रिदोली पर राजस्व निरीक्षक श्री लोकेन्द्र शर्मा, गजना पर श्री जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री एमएस अम्ब, आकोन पर डीपीओ महिला बाल विकास श्री रामनिवास बुधोलिया, चिलोंगा पर जिला आवकारी अधिकारी श्री भगवान सिंह परिहार, मधैयापुरा पर सीएमएचओ डॉ. जेपीएस कुशवाह, किशूपुरा पर जिला मलेरिया अधिकारी श्री रामजी भरावी की तैनाती की जाकर राजस्व प्रकरणो के निराकरण की पहल की।
भिण्ड क्षेत्र के ग्राम कचोंगरा पर एसडीएम गोहद श्री आशीष वशिष्ट, ग्राम रछेडी पर तहसीलदार गोहद श्री डीके पाण्डेय, ग्राम विरगवा पर नायब तहसीलदार गोहद माला शर्मा, देहरा पर नायब तहसीलदार मौ श्री आरके डोढी, भुजपुरा पर राजस्व निरीक्षक मौ श्री कृष्णबिहारी द्विवेदी, टेहनगुर पर जिला परिवहन अधिकारी अर्चना परिहार, लहरोली पर उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. सीके त्रिपाठी, द्वार सनावई पर कार्यपालन यंत्री आरईएस श्री आलोक तिवारी, बरही पर एसडीओ जलसंसाधन श्री पीके श्रीवास्तव की ड्यूटी लगाई जाकर राजस्व प्रकरणों का निदान किया।
मेहगांव सब डिवीजन के ग्राम सिकरोदा पर एसडीएम लहार श्री मुकेश शर्मा, अकलोनी पर नायब तहसीलदार लहार श्री बलराम दौहरे, लालपुरा पर नायब तहसीलदार लहार श्री सौरभ तिवारी, बरहद पर तहसीलदार लहार श्री प्रदीप मिश्रा, कुठोंदा पर डिप्टी कलेक्टर डॉ. यूनिस कुर्रेशी, कतरोल पर पीओ डूडा श्री आईएस नेगी, केरोरा पर कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री आरके सिंह, अडोखर पर उपायुक्त सहकारिता श्री बबलू सतनकर, बरेठी खुर्द पर महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक श्री मिलिंद्र सहस्त्रबुद्वे, लिलोई श्यामपुरा पर सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री राजेश चौधरी की ड्यूटी लगाई जाकर राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने की कार्यवाही की गई।
सब डिवीजन लहार के ग्राम लपवाहा पर एसडीएम अटेर श्री अनिल बनवारिया, मडोरी पर तहसीलदार अटेर श्री शाहिर खांन, बरहा पर नायब तहसीलदार अटेर श्री केके शर्मा, छिपावली नम्बर दो पर नायब तहसीलदार श्री केपी सिंह भदौरिया, बरथरा पर संयुक्त कलेक्टर श्री सुनील शर्मा, पर्रायच पर कार्यपालन यंत्री पीआईयू श्री एनएस धाकड, इमलाहा पर डीपीसी श्री संजीव शर्मा, असनेट पर कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण श्री एसएस ठाकुर, ररूआ नंम्बर एक पर जिला विपणन अधिकारी श्री नरेन्द्र सिंह परमार, मेंहदवा पर एएस सीईओ श्री बीएस तोमर की तैनाती की जाकर राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने की कार्यवाही सुनिश्चित की गई।
सब डिवीजन गोहद के ग्राम सर्वा पर एसडीएम श्री संतोष तिवारी, आलोरी पर नायब तहसीलदार श्री प्रदीप ऋषीश्वर, गडरोली पर नायब तहसीलदार मनीषा मिश्रा, गुरीखा पर नायब तहसीलदार भिण्ड श्री नीरज मिश्रा, टुडीला पर नायब तहसीलदार भिण्ड श्री बीएस भदौरिया, अंगसोली पर महाप्रबंधक उद्योग श्री अनूप चौबे, देहगांव पर जिला संयोजक आजक श्री विवेक नागवंशी, लोहारपुरा पर जिला पंजीयक भिण्ड श्री उमेश शुक्ला, गुरर्याची पर एडीए कृषि श्री रामसुजान शर्मा एवं रसनोल पर सहायक संचालक उद्यानिकी श्री आरएस नरवरिया की ड्यूटी लगाई जाकर राजस्व प्रकरणों के निराकरण की पहल की गई है।





























































