भिण्ड – (ईपत्रकार.कॉम) |कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी के निर्देशन में जिले के अनुभाग अटेर, भिण्ड, मेहगांव, लहार एवं गोहद के क्षेत्र के 50 गांवो में आज आयोजित राजस्व न्याय शिविरो के माध्यम से अविवादित सीमांकन, बटवारा के प्रकरणों का निराकरण किया। साथ ही शिविर के गांवो में खसरा बी-1 का पटवारी के माध्यम से वाचन किया गया।
अपर कलेक्टर श्री टीएन सिंह ने बताया कि यह राजस्व न्याय शिविर जिले के राजस्व अनुभाग अटेर के ग्राम बिण्डवा, कोषण, परा, भिण्ड के ग्राम पीपरी, दीनपुरा, नरसिंगढ, चंदूपुरा, बिजपुरी, कीरतपुरा, स्योढा, उदोतपुरा, पेवली, डूंगरपुरा, पर आयोजित किए गए। इसीप्रकार मेहगांव अनुभाग क्षेत्र के ग्राम आरोली, पचेरा, घिलौआ, मोहनपुरा, सिलोली, पृथ्वीपुरा, टीकरी, अजनौधा, गढी एवं मेहगांव में राजस्व न्याय शिविर आयोजित कर राजस्व संबंधी समस्याओं का निदान करने की पहल की गई।
जिले के अनुभाग लहार क्षेत्र के ग्राम सिकरी, सुरधान, मूरतपुरा, मेहदा, अखदेवा, चिरौली, मसेरन, फरदुआ, जाखोली एवं रायपुरा नम्बर एक पर लगाया जाकर किसानों की राजस्व संबंधी समस्याऐं निराकृत करने की पहल की गई। इसीप्रकार गोहद क्षेत्र के ग्राम लोधे की पाली, बरोना, बारा, बरथरा, धमसा, हवीपुरा, सिलोहा, करवास, असोहना एवं रतवा पर राजस्व न्याय शिविर का आयोजन किया जाकर राजस्व संबंधी समस्याओं का निदान करने की पहल की गई।
राजस्व न्याय शिविर के माध्यम से अविवादित नामांतरण, अविवादित बटवारा, सीमांकन तथा अन्य राजस्व संबंधी समस्याओं का निराकरण किया गया। साथ ही तैनात अधिकारियों के माध्यम से संबंधित हल्के में राजस्व कार्य का परीक्षण करने की पहल की। इसीप्रकार निराकरण से शेष रहे अविवादित नामांतरण एवं बटवारा के आवेदन भी लिए जाकर निर्धारित प्रपत्र में प्रतिवेदन तैयार करने की कार्यवाही की गई।
ग्राम पंचायत चिरौली में आयोजित शिविर की कार्यवाही
कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी के निर्देशन में लहार अनुभाग क्षेत्र के पटवारी हल्का नम्बर 22 ग्राम पंचायत चिरौली में आज राजस्व न्याय शिविर का आयोजन एसडीएम श्री मुकेश शर्मा की उपस्थिति में किया गया। शिविर में किसानों की समस्याऐं सुनी। इसीप्रकार किसानों को कम पानी में पैदा होने वाली रबी फसलो की जानकारी दी। लाभकारी खेती से आमदनी का स्रोत बढाने से अवगत कराया। साथ ही खसरा-खतौनी की नकल वितरित की गई। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी, ग्राम पंचायत के पदाधिकारी और मैदानी कर्मचारी तथा ग्रामवासी उपस्थित थे।
इसीप्रकार जिले में अन्य अनुभागो के क्षेत्र में आयोजित शिविरो में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेहगांव श्रीमती सलोनी सडाना, भिण्ड श्री संतोष तिवारी, अटेर श्री अनिल बनवारिया एवं गोहद डॉ. यूनुस कुरैशी ने अपने अपने क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जाकर कार्यवाहियों को अंतिम रूप दिलाने की पहल की। साथ ही एसडीएम लहार श्री मुकेश शर्मा ने चिरौली के अलावा अन्य शिविरो पर निगरानी रखी जाकर शिविरो की कार्यवाहियों को अंतिम रूप दिलाया।





























































