राज्यमंत्री ललिता यादव ने क्षेत्रवासियों को दी अस्थि विसर्जन रथ की सौगात

0

छतरपुर – ईपत्रकार.कॉम |छतरपुर विधायक एवं पिछड़ा वर्ग-अल्पसंख्यक कल्याण, घुमक्कड़-अर्धघुमक्कड़ जनजाति विकास (स्वतंत्र प्रभार) एवं महिला बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती ललिता यादव ने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को अस्थि विसर्जन रथ के लिये बोलेरो वाहन की सौगात दी है।

राज्यमंत्री श्रीमती ललिता यादव ने बताया कि वाहन विधानसभा क्षेत्रवासियों के लिये दिया गया है। रथ प्राप्त करने के लिये निवास स्थित कार्यालय के दूरभाष क्र. 07682-244447 पर सम्पर्क कर सकते हैं। आज रथ का उपयोग विधानसभा क्षेत्र के गंगायच के वाशिंदों द्वारा अस्थि विसर्जन के लिये किया गया है।

Previous articleखुरई का चहुंमुखी विकास हुआ -केन्द्रीय मंत्री श्री गहलोत
Next articleस्वच्छता और सफाई का सीधा असर स्वास्थ्य पर-वित्त मंत्री जयंत मलैया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here