बड़वानी- (ईपत्रकार.कॉम) |वाल्मिकी जयंती के अवसर पर जनजातीय कार्य विभाग, आनंद विभाग एवं पसंद बड़वानी द्वारा गुरूवार को एकलव्य आवासीय विद्यालय में भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
आयोजन के दौरान सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री विवेक पाण्डेय, सहायक आयुक्त आबकारी श्री विक्रमदीप सांगर, जिला खनिज अधिकारी श्री सचिन वर्मा ने जहॉ विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुये जिले में 25 अक्टूबर तक मनाये जाने वाले ‘‘पर्यटन पर्व‘‘ के बारे में विस्तार से बताया। वही विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र का वितरण भी किया। जबकि डॉ. प्रमोद गुप्ता की टीम ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देकर उनका मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर नगर के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य, विद्यार्थी, शिक्षण संस्था के शिक्षकगण उपस्थित थे।





























































