विधायक कप को लेकर बैठक संपन्न

0

खरगौन  – ईपत्रकार.कॉम |आगामी दिनों में होने वाले विधायक कप के लिए गत गुरूवार शाम को जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री अंतरसिंह कनेष की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में विधानसभा क्षेत्रवार होने आयोजन के लिए प्रशिक्षकों को भी नियुक्त किया गया है। बैठक में श्री कनेष ने कहा कि विधायक कप के आयोजन में बालक-बालिका की सहभागिता अधिक से अधिक होनी चाहिए। प्रतियोगिता में खिलाड़ी की उम्र का कोई बंधन नहीं रहेगा। प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, व्हॉलीवाल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, कुश्‍ती, जूडों, एवं टेबल-टेनिस खेलों खेल में से कोई एक खेल चिन्हांकित किया जाएगा। बैठक में विभागीय अधिकारी अमला उपस्थित रहा।

विधानसभा क्षेत्रवार प्रशिक्षकों को नियुक्त

   आयोजित होने वाले विधायक कप को लेकर प्रशिक्षकों को नियुक्त किया है। इनमें खरगोन के लिए श्री जिला खेल प्रशिक्षक श्री उच्च्छमसिंह रावत, कसरावद के लिए जिला मलखंब प्रशिक्षक श्री सत्यवीर पुरोहित, महेश्वर के लिए युवा समन्वयक श्रीमती अनिता हिरवे, भीकनगांव के लिए युवा समन्वयक श्रीमती नेहा कुशवाह, भगवानपुरा के लिए युवा समन्वयक श्री भानुप्रतापसिंह एवं बड़वा हके लिए युवा समन्वयक श्री अखिलेष शुक्ला को नियुक्त किया गया। नियुक्त प्रशिक्षक अपने-अपने क्षेत्रों के विधायक से चर्चा कर विधायक कप की तिथि, स्थल एवं खेल चिन्हित करेंगे।

Previous articleउत्कृष्ट विद्यालय में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम सम्पन्न
Next articleमुख्यमंत्री श्री चौहान का छिन्दवाड़ा हवाई पट्टी पर आत्मीय स्वागत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here