शहर की तर्ज पर गांव में भी मिलेगा नल की टोटी से पानी – मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र

0

दतिया – ईपत्रकार.कॉम |मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुरेरा एवं जखोरिया में 70 करोड की लागत से 64 ग्रामों में पानी पहुंचाने वाली नल-जल योजना का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम मुरेरा में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में पाठय पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष श्री अवधेष नायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि ग्राम पंचायत सरपंच व स्थानीय जन मौजूद रहे।

जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने ग्राम मुरेरा में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि 70 करोड की इस सतही नल-जल योजना के द्वारा सिंध नदी के द्वारा पानी आएगा। जिस प्रकार से शहर में घर-घर नल की टोटी से पानी पहुंचता है उसी प्रकार हमारी ग्रामीण क्षेत्र की माता बहिनों को भी घर के अंदर नल की टोटी से स्वच्छ एवं फिल्टर किया हुआ पानी मिलेगा। जनसंपर्क मंत्री द्वारा भावांतर भुगतान योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ है कम दामों पर यदि किसान की फसल बिकती है तो भाव में अंतर की राशि मध्य प्रदेश सरकार देगी। उन्होंने लोगों से फसल बीमा योजना का भी लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान श्री विपिन गोस्वामी ने दतिया में हुए विकास कार्यो के बारे में विस्तार से बखान किया।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुभाष अग्रवाल, मंडी उपाध्यक्ष श्री धीरू दांगी, एडवोकेट श्री रामघवेन्द्र समाधिया, सरपंच श्रीमती अरूणा समाधिया, मंडी अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जीतू कमरिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री योगेश सक्सेना, बीर सिंह यादव, भरत राजोरिया, रामजी यादव, मुकेश यादव, गौरव दांगी आदि उपस्थित रहे।

जखोरिया में भी हुआ नल-जल योजना का शिलान्यास
मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया निकटस्त ग्राम जखोरिया पहुंचकर नल-जल योजना का शिलान्यास किया। इस दौरान पाठय पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष श्री अवधेश नायक उपस्थित रहे। शिला पट्टिका का अनावरण कर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि गांव का विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है घर-घर साफ व स्वच्छ पानी मिले। इस बात को ध्यान में रखकर 70 लाख की पेयजल योजना बनी है इसमें ग्राम जखोरिया भी सम्मिलित है। उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार एक रूपये किलो गेहू, चावल, नमक, निशुल्क पाठय पुस्तके, साईकिलें प्रदान कर रही है। लाडली लक्ष्मी योजना के तहज पैदा होने वाली प्रत्येक बच्ची को 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर 1 लाख 50 हजार की राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत शादी कि चिंता मध्य प्रदेश सरकार को ही है। उन्होंने किसानों को भावांतर योजना की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान श्री विपिन गोस्वामी ने दतिया में हुए विकास कार्यो का उल्लेख किया।

इस दौरान ग्रामीणजन से बिजली की समस्या बताई जिसके निराकरण हेतु मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान सर्वश्री ग्राम पंचायत सरपंच खियालीराम कुशवाहा, बृजमोहन शर्मा, लक्ष्मीनारायण कुशवाहा, मोहन पाठक, कुमकुम रावत, नेहा रजक, चंदू यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री संजय भागर्व मुरेरा द्वारा किया गया।

Previous articleविकास की प्रतिस्पर्धा में आगे रहने के लिये सभी का सहयोग जरूरी – श्री तोमर
Next articleराजस्व महा अभियान को निरंतर जारी रखे-कलेक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here