शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार राज्य शासन की प्राथमिकता – जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा

0

जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने कहा है कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना राज्य शासन की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिये कारगर प्रयास किये जा रहे हैं। श्री पी.सी. शर्मा आज यहाँ दबंग दुनिया समाचार पत्र द्वारा आयोजित एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी ने की। मंत्री श्री पटवारी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मीडिया समाज का आइना होता है। मीडिया द्वारा दिखायी जाने वाली कमियों से सुधार का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में राज्य शासन द्वारा गुणवत्ता सुधार के लिये निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं।

कार्यक्रम में दबंग दुनिया समूह के श्री किशोर वाधवानी, पूर्व मंत्री श्री रामेश्वर पटेल, श्री प्रेम गोयल, श्री देविश जैन, श्री अनिल धवन, सुश्री मुस्कान खान भी विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों का सम्मान किया गया।

Previous articleसोशल मीडिया पर आपत्तिजनक/ भड़काऊ मैसेज करने पर होगी कानूनी कार्रवाई : एसपी
Next article2 अगस्त 2019 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन