संकटापन्न के तहत दो-दो हजार की सहायता

0

श्योपुर- (ईपत्रकार.कॉम) |कलेक्टर श्री पीएल सोलंकी द्वारा आदिम जाति कल्याण विभाग की योजना संकटापन्न राहत के तहत सहरिया समुदाय के तीन लोगो को दो-दो हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर सहरिया विकास अभिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री सीताराम आदिवासी, प्रभारी सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग श्री पीआर दौहरे आदि उपस्थित थे।

संकटापन्न के तहत ग्राम जैदा निवासी दिनेश पुत्र रामसिह आदिवासी, काशी पुत्री दिनेश आदिवासी एवं विशाल पुत्र दिनेश आदिवासी को दो-दो हजार रूपये की नकद राशि प्रदान की गई। इसके अलावा कलेक्टर श्री सोलंकी द्वारा तीनो को उपचार हेतु शासकीय वाहन से अस्पताल भेजा गया एवं सिविल सर्जन को उक्त लोगो के उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिये गये। उल्लेखनीय है कि दिनेश आदिवासी मोटर साईकल दुर्घटना में घायल हो गया था वही उसकी पुत्री काशी एवं पुत्र विशाल घर में आग लग जाने से झुलस गये थे।

Previous articleचंबल नदी से मुरैना एवं ग्वालियर को पानी इंटेकवेल से मिलेगा-कलेक्टर
Next articleशिक्षा में गुणवत्ता लाने की दिशा में विद्यालयों का निरीक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here