अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभ मिलना चाहिए-जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीणा

0

श्योपुर – (ईपत्रकार.कॉम) |जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कविता मीणा ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर विकासखण्ड कराहल के ग्राम जाखदा में अस्पृश्यता निवारणार्थ आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभ मिलना चाहिए। देश के विकास में सभी समाजो का योगदान है सामाजिक ढांचे की मजबूती से ही देश भी मजबूत होता है। इसलिए अस्पृश्यता को छोड़कर हमें सभी के साथ सदभावना का व्यवहार करना चाहिए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री पीएल सोलंकी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री ऋषि गर्ग, पूर्व विधायक श्री बाबूलाल मेवरा, श्री सीताराम आदिवासी, श्री मुकेश मल्होत्रा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती रामदासी आदिवासी, जिला पंचायत सदस्य श्री कुबेर भिलाला, जनपद सदस्य श्री मेहरबान सिंह यादव, श्री प्रहलाद सिंह सिकरवार श्रीमती मिकुडी बाई सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीणा ने कहा कि समाज मे समरसता होना चाहिये। महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अम्बेडकर एवं पं दीनदयाल उपाध्याय का सपना यही था कि सबको बराबरी का दर्जा मिले। शासन ने सवेंधानिक अधिकार प्रदान कर सभी को समानता का अधिकार दिया है।

पूर्व विधायक श्री मेवरा ने कहा कि छुआ छूत एक बुराई है जिसे छोड़कर हम सभी समाज एकरूपता में बंधकर जिले के विकास में अपना योगदान दे सकते है। उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार सभी समाजों को समानता का अधिकार प्रदान कर योजनाओं में लाभान्वित कर रही है।

कलेक्टर श्री पीएल सोलंकी ने कहा कि स्वच्छ समाज में जात-पात का भेद भाव नही होना चाहिए। उन्होने कहा कि सिचाई उदवहन समितियों के माध्यम से साधनहीन कृषकों को किसानी के क्षेत्र में समानता के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे है जिससे वह भी अन्य बडे किसानों की तरह खेती कर अधिक लाभ अर्जित कर सके। उन्होने सिचाई समूहो के विद्युत देयक नियमित रूप से जमा किये जाने की सुनिश्चिता के लिए समितियों में कोष का गठन किये जाने की आवश्यकता जताई। शिविर में श्री मुकेश मल्होत्रा एवं जनपद सदस्य श्री मेहरबान सिंह यादव ने भी सामाजिक समरसता पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियो द्वारा ग्रामीणों के साथ बैठकर सहभोज किया गया।
184 को पेंशन, 150 को बीज, 9 को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना का लाभ

ग्राम जाखदा में आयोजित सदभावना शिविर के दौरान जनपद पंचायत कराहल द्वारा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में 184 हितग्राहियों को ऑनलाइन स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया।अतिथियों द्वारा मंच के माध्यम से भगवती आदिवासी रानीपुरा, नब्बों आदिवासी कटीला, प्रेमवती आदिवासी बांसेड, गुलाब आदिवासी हथेडी, रामकन्या आदिवासी सेसईपुरा सहित 9 हितग्राही महिलाओं को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत 20-20 हजार रूपये की सहायता राशि के बैंक जमा पत्र वितरित किए गए।

उद्यानिकी विभाग की ओर से विरमू आदिवासी निवासी पनवाडा को ट्रेक्टर विथ रोटावेटर खरीदने के लिए अनुदान राशि 1.50 लाख रूपये की राशि का स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। सूक्ष्म सिंचाई योजना में रूप सिंह पटेलिया निवासी बमोरी को लाभान्वित किया गया। इसी प्रकार फल क्षेत्र विस्तार योजना में सुमला पटेलिया बमोरी को 30 हजार, रत्ना पटेलिया, प्रेमला पटेलिया एवं रूप सिंह पटेलिया बमोरी को 60-60 हजार रूपये की अनुदान राशि का वितरण किया गया। योजना के तहत विकासखण्ड कराहल मे 15.500 हेक्टेयर मे फल क्षेत्र के लिए 25 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है।

इसके अलावा रवि वर्ष 2017-18 के लिए 150 किसानो को सरसों का निःशुल्क बीज का वितरण किया गया। साथ ही मांगीलाल पटेलिया, कंचन आदिवासी, प्रकाश आदिवासी, बाबू आदिवासी, दलसिंह आदिवासी, जबरसिंह आदिवासी, अमर सिंह आदिवासी तथा सोमजी पटेलिया निवासीगण गोठरा को नलकूप खनन के लिए 25-25 हजार रूपये की अनुदान राशि का वितरण किया गया।

सारन अहिरवानी में कस्टम हायर सेंटर
सदभावना शिविर के दौरान कलेक्टर श्री पीएल सोलंकी द्वारा सिंचाई उदवहन समिति सारन अहिरवानी के सदस्यों को कस्टम हायर सेंटर के लिए कृषि उपकरण सोंपने हेतु आदेश पत्र प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि पूर्व में ग्राम जाखदा जागीर में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के दौरान पावर टिलर, कल्टीवेटर सहित अन्य उन्नत तकनीक के कृषि उपकरण जब्त किए गए थे। इन उपकरणों को आदेश के माध्यम से सिंचाई समिति को सौपा गया।

स्वरोजगार योजना में 9 लाभान्वित
ग्राम जाखदा में आयोजित सदभावना शिविर के दौरान स्वरोजगार योजनाओं में 9 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत एनआरएलएम के माध्यम से बद्री आदिवासी बरगवां, सागर पुत्र ज्ञान सिंह गढला और सागर पुत्र धनसिंह डूंडीखेडा को सटरिगं कार्य के लिए 50-50 हजार रूपये की ऋण राशि का वितरण किया गया। इसी प्रकार आदिवासी वित्त विकास निगम द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत उदयभान आदिवासी रामनगर, बाईसराम आदिवासी रानीपुरा, विद्यासागर आदिवासी कराहल तथा मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना में राजकुमारी आदिवासी सिलपुरी, परिक्षित आदिवासी बांकुरी एवं मोहन आदिवासी बांकुरी को 50-50 हजार रूपये की ऋण राशि का वितरण किया गया। इसके अलावा लाडली लक्ष्मी योजना के तहत 3 बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गये तथा 1176 लोगों को बीवन एवं खसरें की नकल का वितरण किया गया। इस अवसर पर स्वसहायता समूहो द्वारा निर्मित गणवेश का वितरण स्कूली बच्चों को किया गया।

स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कायों के लिए सम्मान

ग्राम जाखदा में आयोजित सदभावना शिविर के दौरान स्वच्छता ही सेवा एवं जल रोको अभियान अंतर्गत मुख्यमंत्री स्वच्छता सम्मान समारोह आयोजन के तहत स्वच्छता के क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य करने वालो को मुख्यमंत्री स्वच्छता सम्मान से नवाजा गया। ग्राम पंचायत नयागांव विकासखण्ड श्योपुर के सरपंच श्री राम चरण चौधरी एवं रोजगार सहायक श्री हरिओम जाटव को पंचायत ओडीएफ होने पर सम्मानित किया गया। नयागावं एवं ददूनी विकासखण्ड श्योपुर तथा गांवडी एवं खुरजान विकासखण्ड विजयपुर की बालटोली के बच्चों को स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए सम्मनित किया गया। इसके अलावा जनपद सदस्य श्योपुर श्रीमती सरोज बाई जाट ग्राम पंचायत इकलौद के प्रेरक श्री हरेंद्र सिंह धाकड, ग्राम पंचायत कराहल के स्वच्छताग्राही श्री हरगोंविद गुप्ता एवं श्री दुर्गेश मंगल, संदेश वाहिनी दल एवं आजिवीका नाटय दल किन्नपुरा को भी सम्मानित किया गया।

कलेक्टर श्री सोलंकी द्वारा ग्राम पंचायत कराहल के स्वच्छताग्राही श्री दुर्गेश मंगल को एक हजार रूपये तथा स्वच्छता का संदेश देने वाली मंडली संदेश वाहिनी दल कराहल को 5 हजार रूपये के पुरूस्कार की घोषणा की गई।

Previous articleअस्पृश्यता संकीर्ण सोच और अशिक्षा की उपज है- जिला पंचायत सदस्य श्री कमल रावत
Next articleस्वच्छता ही सेवा को निरंतर अपनाएं ग्रामीणजन-श्री आर्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here