समय सीमा निर्धारित कर करें कार्य- सांसद

0

सीधी सांसद श्रीमती रीती पाठक की अध्यक्षता में रीवा सीधी रेलवे लाइन निर्माण की प्रगति की समीक्षा बैठक विगत दिवस कलेक्ट्रेट कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर दिलीप कुमार, वन मण्डला अधिकारी सहित सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी तथा रेलवे के अधिकारी उपस्थित थे। सांसद ने कहा कि हमें समय सीमा निर्धारित करके रेलवे लाइन निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्ण करना होगा।

उन्होने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन गॉवों के अवार्ड पारित हो गऐ हैं उनके मुआवजे का वितरण शीघ्रता से करें, शेष गॉवों का दल बनाकर सर्वे कार्य पूर्ण किया जाय तथा जिन गॉवों की जमीन अधिग्रहीत की जा चुकी है वहां रेलवे अपना निर्माण कार्य प्रारम्भ करें।

Previous articleगांवो में रात्री कालीन मुकाम कर प्रगति लाने के निर्देश
Next articleउत्कृष्ट कार्य हेतु आजीविका मिशन के कर्मचारी हुए सम्मानित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here