सावधानीपूर्वक करें ई.व्ही.एम. मशीनो की तैयारी – जिला निर्वाचन अधिकारी

0

सतना – ईपत्रकार.कॉम |मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार चित्रकूट विधानसभा उप निर्वाचन 2017 मे उपयोग होने वाली इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनो मे अभ्यर्थी सेट करने तथा बैलेट पेपर लगाकर तैयार करने और व्ही.व्ही.पी.ए.टी. मशीन की तैयारी का कार्य स्ट्रांग रूम स्थल शासकीय व्यंकट क्रमांक-एक विद्यालय सतना में बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक अश्विनी कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर और मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि तथा चुनाव लडने वाले अभ्यर्थियो की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार शुक्ला ने तकनीकी एवं सहयोगी अधिकारियो को ई.व्ही.एम. तैयारी का कार्य के दौरान ई.व्ही.एम. मे अभ्यर्थी सेट करने तथा मशीनो की तैयारी का कार्य पूरी गंभीरता और सावधानीपूर्वक करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि मशीनो की टेस्टिग और मॉकपोल के दौरान पुरानी बैटरी का उपयोग करे तथा मशीन अंतिम रूप से तैयार करते समय उनमे नई बैटरी लगाई जाये। ई.व्ही.एम. तैयार करने एवं सीलिंग का कार्य 2 कक्षो मे 17 टेबलो पर रिटर्निंग आफीसर की मौजूदगी में 17 दल प्रभारी और 49 तकनीकी अधिकारी तथा 17 सहयोगी कर्मचारियो द्वारा एक साथ किया जा रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने व्ही.व्ही.पी.ए.टी. मशीन की तैयारी का दिया डेमो
सतना जिले मे चित्रकूट विधानसभा उप निर्वाचन 2017 में पहलीबार मतदान के लिये उपयोग हो रही व्ही.व्ही.पी.ए.टी. मशीन की तैयारी और सिंबल लोडिंग जिग के कार्य का जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार शुक्ला ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियो तथा चित्रकूट विधानसभा का चुनाव लडने वाले अभ्यर्थियो और पत्रकारो के समक्ष डेमो प्रस्तुत किया। इस मौके पर उन्होने व्ही.व्ही.पी.ए.टी. मशीन की कार्यप्रणाली संचालन प्रक्रिया की जानकारी देते हुये व्ही.व्ही.पी.ए.टी. सिंबल लोडिंग जिंग के माध्यम से मतपत्र मे अंकित उम्मीदवारो के नाम चुनाव चिन्ह और सीरियल क्रमांक व्ही.व्ही.पी.ए.टी. मशीन मे लोड करने की प्रक्रिया का डेमो दिया। इस मौके पर प्रेक्षक अश्विनी कुमार, पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर, रिटर्निंग आफीसर ए.पी.द्विवेदी, सहायक रिटर्निंग आफीसर सुधाकर सिंह, ई.व्ही.एम. प्रभारी अरविन्द गुप्ता, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो मे से भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी, कांग्रेस के मकसूद अहमद सहित अन्य दलो के प्रतिनिधि और चुनाव लडने वाले उम्मीदवार उपस्थित थे। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शुक्ला और प्रेक्षक अश्विनी कुमार और पुलिस अधीक्षक के साथ राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि तथा चुनाव लडने वाले उम्मीदवारो ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्थायें आवागमन के मार्ग स्ट्रांग रूम सहित मतगणना प्रकोष्ठो का भी अवलोकन किया। उन्होने मतगणना स्थल पर किये गये सुरक्षा प्रबंधो तथा व्ही.व्ही.पी.ए.टी. मशीन और ई.व्ही.एम. की तैयारी और सीलिंग कार्य पर पूर्ण संतोष व्यक्त किया।

Previous articleउद्योग मंत्री एवं सांसद ने नगर निगम द्वारा स्थापित जोन कार्यालय का किया शुभारंभ
Next articleहर्षोल्लास एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया प्रदेश का स्थापना दिवस समारोह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here