शहडोल – ईपत्रकार.कॉम |कलेक्टर कार्यालय शहडोल में लंबे अर्से से पदस्थ सेवानिवृत्त नाजिर श्री रामलखन गर्ग को गुरूवार को कलेक्टर कार्यालय में भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में कलेक्टर श्री नरेश पाल, संयुक्त कलेक्टर श्री रमेश सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने सेवानिवृत्त नाजिर श्री रामलखन गर्ग की सेवाओं को याद किया तथा उन्हें शाल-श्री फल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया।






























































