दतिया – ईपत्रकार.कॉम |सेवढा विधानसभा के तहसील इंदरगढ़ के ग्राम ररुआराय में विकास की श्रृंखला में नवीन हायर सेकेंडरी भवन निर्माण के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल द्वारा एक नई सौगात दी गई।सेवढा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि उक्त 88 लाख लागत के हायर सेकेंडरी भवन का भूमिपूजन किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अनूप दांतरे द्वारा की गई, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रामजी खरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम रामप्रकाश सिजिरिया, अमजद खान, देवेंद्र सिंह गुर्जर, शिशुपाल सिंह चौहान, अखिलेश मुदगल, राकेश खटीक, प्रवीण गोस्वामी, रमाशंकर पाठक, वीरू शर्मा, राममिलन चौधरी, भरत गुप्ता, लाखन सिंह गुर्जर आदि उपस्थित रहे।
विधायक श्री अग्रवाल ने अपने उदबोधन में कहा कि हायर सेकेंडरी स्कूल बन जाने से ग्राम के छात्र छात्राओं को स्थानीय स्तर पर अध्ययन की सुविधा मिलेगी, आशा है कि सभी इसका लाभ लेकर बेहतर प्रदर्शन अध्ययन के क्षेत्र में करेंगे जिससे ग्राम का नाम, स्कूल का नाम, और उनके माता पिता का नाम रोशन होगा। इसके साथ ही स्कूल में प्रत्येक विषय के अलग अलग शिक्षक एवं खेल अधिकारी भी पदस्थ होने से छात्र छात्राओं को उनके द्वारा रूचिकर विषय में आगे बढ़ने के अवसर भी आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। इस अवसर पर सभी ग्रामवासियों को नवीन भवन निर्माण होने की बधाई दी।
कार्यक्रम में प्रशासन की ओर से शिक्षा विभाग से अनिता शर्मा, उन्मेष श्रीवास्तव, प्रमोद शर्मा, मनीष शर्मा, राधाकांत सक्सेना, तथा लोकनिर्माण विभाग से कार्यपालन यंत्री पीआईंयू दतिया आरके हनुमंते, सहायकयंत्री आरके त्रिपाठी, एसडीओ श्री गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन स्कूल की प्रधान अध्यापिका अर्चना श्रीवास्तव द्वारा किया गया।





























































