स्वच्छता पखवाडा़ के अन्तर्गत डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय में किया सफाई

0

अनुपपुर- (ईपत्रकार.कॉम) |स्वच्छता पखवाडा के अंतर्गत जिला चिकित्सालय अनूपपुर में विगत दिवस मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव तथा सिविल सर्जन डॉ. एस.आर. परस्ते के नेतृत्व में डॉक्टरों एवं डीपीएम युनिट के स्टॉफ ने स्वच्छता अभियान के तहत झाडू लगा कर साफ-सफाई की, साथ ही कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव किया।

इस अवसर पर जिला चिकित्सालय में उपस्थित मरीजों एवं उनके अभिभावकों को स्वच्छता का महत्व समझाते हुये साफ-सफाई बनाये रखने की अपील की गई। इस अवसर पर डी.एच.ओ.-1 डॉ. बी.डी. अंसारी, डी.आई.ओ. डॉ. एस.बी. चौधरी, मेडिकल ऑफिसर डॉ. एस.सी. राय, जिला आई.ई.सी. सलाहकार मो. साजिद खान, वॉस समन्वयक सुश्री उर्वसी मुदडा, एम.सी.एच. सलाहकार सुश्री सुचि स्मिता मिश्रा एवं पैरामेडिकल स्टॉफ उपस्थित थे।

Previous articleपीएनडीटी एक्ट का सख्ती से पालन करायें-कलेक्टर
Next articleकलेक्टर माल सिंह ने कोयलारी ग्राम चौपाल में स्वच्छता, शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर दिया जोर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here