स्वच्छता पखवाड़े का समापन आज

0

रीवा- (ईपत्रकार.कॉम) |गत 15 सितम्बर से प्रारंभ हुए स्वच्छता पखवाड़े का आज 2 अक्टूबर को समापन होगा। जिले में स्वच्छता पखवाड़े के समापन का वृहद कार्यक्रम चिकित्सा महाविद्यालय के आडिटोरियम में प्रात: 10 बजे से आयोजित किया गया है।

तत्संबंध में कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक ने जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक को अपने अधीनस्थ प्रेरकों और जिला कार्यक्रम अधिकारी को अपने अधीनस्थ आंगनवाड़ी सुपरवाइजरों के साथ इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रात: 10 बजे उपस्थित होने को कहा है।

इस कार्यक्रम से पूर्व प्रात: 9 बजे से गांधी मेमोरियल हास्पिटल से स्वच्छता संबंधी एक जन-जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया है। इस हेतु कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षण केन्द्र के जिला समन्वयक और अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग से कहा है कि वे अधीनस्थ शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यों को गांधी मेमोरियल अस्पताल में प्रात: 9 बजे उपस्थित होने के लिये निर्देशित करें।

उल्लेखनीय है कि स्वच्छ भारत मिशन के तीसरे वर्षगांठ के समारोह को स्वच्छता ही सेवा के रूप में 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है।

Previous articleअन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन
Next articleहमारे वृद्ध हमारे लिये अमूल्य धरोहर है- सांसद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here