विभागीय अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन समय पर करें-कलेक्टर

0

भिण्ड- (ईपत्रकार.कॉम) |कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने कहा है कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप शासन की जनहितेषी एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में विभागीय अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन समय सीमा में करें। जिससे पात्रता रखने वाले व्यक्तियों को समय पर लाभ मिलेगा। साथ ही वे तरक्की की राह आसानी से पकड सकेंगे। वे आज जिला पंचायत भिण्ड के सभागार में आयोजित टीएन बैठक में सीएम हैल्पलाईन के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे थे।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री टीएन सिंह, मेहगांव श्रीमती सलोनी सडाना, एसडीएम गोहद श्री आशीष वशिष्ठ, भिण्ड श्री संतोष तिवारी, अटेर श्री अनिल बनवारिया, तथा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, जिले के तहसीलदार, सीईओ जनपद, नगरीय निकायो के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने कहा है कि सीएम हैल्पलाईन के अन्तर्गत विभिन्न विभाग में लंबित प्रकरणों का निराकरण एक सप्ताह में किया जावे। कलेक्टर ने कहा कि सीएम हैल्पलाईन के प्रकरणों के निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जावे। साथ ही 50 दिन से ज्यादा लंबित प्रकरणों का निराकरण शीघ्र किया जावे। साथ ही कल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत पात्र व्यक्तियों को समय पर लाभ पहुंचाया जावे। उन्होंने कहा कि भावांतर भुगतान योजना के अन्तर्गत विगत 11 सितम्बर से प्रारंभ किए गए पंजीयन कार्य को गति प्रदान करें। यह पंजीयन 11 अक्टूबर तक शत प्रतिशत कराया जावे। जिससे किसान अधिसूचित कृषि उपज मण्डी समिति में अपनी रबी फसलो को उचित दाम पर विक्रय कर सके।

कलेक्टर ने कहा कि जिले के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रजिस्ट्रेशन कार्य की समय समय पर समीक्षा करें। साथ ही विकास खण्ड स्तर पर एसएडीओ और आरईओ के माध्यम से पंजीयन के कार्य को समय पर कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आगामी बुधवार को एसएडीओ और आरएईओ अपने क्षेत्र के गांव में कैम्प आयोजित करें। साथ ही कम से कम तीन ग्राम पंचायतो कृषि विभाग की योजनाओं के अन्तर्गत
किसानों को लाभान्वित करें। इसीप्रकार न्याय शिविर बुधवार एवं शुक्रवार को किसान हितेषी योजनाओं का पेम्पलेट वितरण करावे। कलेक्टर ने तहसील गोहद एवं मेहगांव में पदस्थ कानून गो के कार्यो की समीक्षा की। भिण्ड, अटेर एवं लहार तहसील के कानून गो के कार्यो की समीक्षा संबंधित एसडीएम द्वारा करने के दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अपने क्षेत्र के पटवारियों से पुरानी पंजियां शीघ्र जमा करावे। साथ ही जमा नहीं करने वाले पटवारी के विरूद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के अन्तर्गत सीएम हैल्पलाईन के प्रकरणों में शिथिलिता बरती जा रही है। जिस पर से जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। साथ ही उनका एक सप्ताह का वेतन राजसात करने की कार्यवाही विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करें। इसीप्रकार एमजेएस की प्राचार्य श्रीमती मंजू लता, अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कंपनी श्री राजीव गुप्ता एवं प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री शेजवार द्वारा सीएम हैल्पलाईन के प्रकरणों मंे शिथिलिता बरतने पर कारण बताओ नोटिस दिए जाए। कलेक्टर ने जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एसडी शर्मा द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में हितग्राहियों के पेंशन भुगतान में शिथिलिता बरतने पर उन्हें चेतावनी पत्र जारी किया जावे। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारी और संबंधित क्षेत्रीय मैदानी अमले से रूबरू चर्चा कर योजनाओं के क्रियान्वयन की हकीकत जानी।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री टीएन सिंह ने लोक सेवा प्रबंधन विभाग के माध्यम से सीएम हैल्पलाईन के अन्तर्गत लंबित प्रकरणों की प्रजेंटेशन के माध्यम से श्री दीपक लखेरे से जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण 22 सितम्बर से पूर्व राजस्व अधिकारी सुनिश्चित करें। जिससे कमिश्नर की बीसी में प्रकरणों के निराकरण की जानकारी उपलब्ध कराई जा सके। इसीप्रकार मुख्यमंत्री जी एवं मुख्य सचिव की बैठक 27 एवं 28 सिम्तम्बर में प्रकरणों के निराकरण की स्थिति शून्य पर लाई जाकर जिले को अन्य जिलो की बराबरी में पहुंचाया जा सके।

Previous articleबिगड़े हैंडपंपों की शिकायतों हेतु रजिस्टर संधारित करने के निर्देश
Next articleसभी विभागों के अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करें-कलेक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here