अनुपपुर – (ईपत्रकार.कॉम) |कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने आज साप्ताहिक समय-सीमा की समीक्षा बैठक में सी.एम. हेल्पलाइन 181 में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के लिए सीएम हेल्पलाइन के एल-1 अधिकारी सहायक यंत्री लोक स्वा. यांत्रिकी विभाग श्री आर.पी. अहिरवार को मुख्यमंत्री जी द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री के.व्ही.एस. चौधरी, अपर कलेक्टर डॉ. आर.पी. तिवारी, एसडीएम अनूपपुर श्री प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम पुष्पराजगढ़ श्री मिलिन्द्र नागदेवे, एसडीएम कोतमा श्री बी.डी. सिंह, सभी जिला प्रमुख अधिकारी, सीईओ जनपद पंचायत, मुख्य नगरपालिका अधिकारी उपस्थित थे।





























































