कृषि में नवाचार करें और उसे लाभ का धंधा बनाये-कलेक्टर श्री जे.के.जैन

0

छिन्दवाड़ा – (ईपत्रकार.कॉम) |कलेक्टर श्री जे.के.जैन ने आज कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में कृषि व उससे संबंध विभागों की बैठक ली तथा कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन आदि के संबंध में चर्चा की। बैठक में उप संचालक कृषि, उप संचालक उद्यानिकी, उप संचालक पशु चिकित्सा, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, उपायुक्त सहकारिता, सहायक संचालक मत्स्य, नागरिक आपूर्ति निगम और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री जैन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि कृषि में नवाचार करें और उसे लाभ का धंधा बनाये। अंतरवर्तीय फसलों को बढ़ावा दें, सामूहिक खेती की कार्ययोजना तैयार करें और आकलन करें कि उसका प्रतिफल कितना अच्छा रहेगा। प्रत्येक गांव में खेत तालाब बनाये। उन्होंने निर्देश दिये कि अधिकारी फील्ड में बेहतर कार्य प्रणाली से कार्य करें और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाये। उन्होंने कहा कि कृषि में आय के स्रोत विकसित करने के लिये प्रेरणास्पद कार्य करें। पशुपालन को बढ़ावा दें, एजोला काई और नेपियर घास लगाये। साथ ही पड़त भूमि में भी नेपियर घास लगाये और प्लान्टेशन करें। उन्होंने निर्देश दिये कि जल संरचनायें बनाये, सीरिज डेम बनाये, डगवेल बनाये ताकि जल संरक्षण हो और मिट्टी का कटाव न हो। उन्होंने कहा कि अल्प वर्षा वाले क्षेत्रों में चना व कम पानी लगने वाली फसल की बोनी की सलाह दें और हर हालत में कृषि को लाभकारी बनाये तभी संकल्प से सिद्वि की प्राप्ति हो सकती है।

Previous articleक्षेत्रीय प्रचार निदेशालय, बालाघाट इकाई का आयोजन
Next articleअहंकार एवं नशारूपी रावण का दहन करने राज्यमंत्री श्री पाठक ने किया ग्रामीणों से आव्हान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here