भारत छोड़ो आन्दोलन की 75 वी वर्षगांठ पर न्यू इंडिया मंथन संकल्प से सिद्धि के आव्हान के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र बडोदा मे आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद श्री अनूप मिश्रा ने कहा कि न्यू इंडिया मंथन कार्यक्रम अंतर्गत नये भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया है। संकल्प से ही लक्ष्य पूर्ण होता है। हम सभी संकल्प लेकर नये भारत का निर्माण करें जिससे हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों को गर्व हो। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र बडोदा मे संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत आयोजित किसान सम्मेलन की अध्यक्षता जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमति कविता मीणा द्वारा की गई तथा विशीष्ट अतिथि के रूप मे विधायक श्री दूर्गालाल विजय उपस्थित थे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री पीएल सोंलकी, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री ऋषि गर्ग, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अशोक गर्ग, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री महावीर सिंह सिसौदिया, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री महावीर मीणा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमति संगीता शर्मा, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री गोपाल आचार्य, श्रीमति मिथिलेश तोमर, जिला मंत्री श्री हरिओम भूषण आदि उपस्थित थे।
सांसद श्री मिश्रा ने कहा कि सरकार जैविक खेती को बढावा दे रही है। जिससे जैविक फसलो के उत्पादन से किसानो को अच्छी आय प्राप्त हो सकें। उन्होने कहा कि कोल्ड स्टोर चैन बनाये जा रहे है ताकि अधिक उत्पादन की स्थिति में उपज को सुरक्षित रखा जा सकें। यूरिया को नीम कोटेड किया गया है ताकि उसका दूरूपयोग रोका जा सकें। प्राकृतिक प्रकोप से सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की गई है। अब 33 प्रतिशत नुकसान पर ही शत प्रतिशत नुकसान मानते हुए मुआवजे का प्रवधान किया गया है। उन्होने कहा कि खेती को लाभ का धंधा बना कर किसानो की आय को 2022 तक दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, सरकार द्वारा इसी दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होने कहा कि खेती के साथ साथ पशु पालन को भी बढाया जायें दुग्ध संघ की ओर से जिले में दुग्ध प्रशीतन केंद्र की स्थापना भी कराई जायेगी। इस अवसर पर उन्होने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण एवं उपयोग पर भी ग्रामीणो को प्रेरित किया। इस दौरान उन्होने बडौदा क्षेत्र में नशे के कारोबार पर रोक लगाने तथा इस कारोबार से जुड़े लोगो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह को दिये।
इस अवसर पर विधायक श्री दुर्गालाल विजय ने कहा कि गरीबी मुक्त देश का सपना साकार करने की दिशा में खेती, पशु पालन एवं उद्योग धंधो को उन्नतशील बनाने के प्रयास किये जा रहे है। प्रदेश का कृषि उत्पादन निरंतर बढ़ रहा है। किसानो को उचित मूल्य मिले इस दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। उन्होने कहा कि कम वर्षा के कारण फसल सूखने की स्थिति में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान से चर्चा कर उनके निर्देशानुसार चंबल नहर में पानी छोड़ा गया है। नहर मे पानी की उपलब्धता 20 दिन तक रहेगी जिससे किसानो को सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी उन्होने सांसद श्री मिश्रा के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके प्रयासो से मंजूरी बांध को स्वीकृति प्राप्त हुई है तथा शासन द्वारा सर्वे के लिए 74 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। वर्ष 2018 में बांध का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
कलेक्टर श्री पीएल सोलंकी ने कहा कि ग्रामीण उन्नत भारत की परिकल्पना साकार करने के लिए संकल्प से सिद्धी कार्यक्रम अंतर्गत योजनाओ का संचालन गंभीरता से किया जायेगा। उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत जिले में 2700 गैस कनेक्शनो का वितरण किया गया है। ग्रामीण महिलाओ को रोजगार की दिशा में सशक्त करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत उद्योग एवं व्यवसाय संचालित किये जा रहें है। जिले में स्वसहायता समुहो को स्कूल ड्रैस निर्माण का कार्य सौपा गया है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री ऋषि गर्ग ने कहा कि 1942 में भारत छोड़ो आन्दोलन का नारा देते हुए आजादी का संकल्प लिया गया था और 1947 में देश को आजादी मिली नया भारत बनाने के लिए उन सभी क्षेत्रो में दृढसंकल्प के साथ कार्य करना होगा। जिस क्षेत्र में ग्रामीण भारत का विकास होना चाहिए इसी से संकल्प की सिद्धी प्राप्त होगी। ग्रामीण विकास के तहत विभिन्न योजनाओ का क्रियान्वयंन कर ग्रामीण क्षेत्र मे लोगो को अद्योसंरचानात्मक सुविधाऐं एवं स्किल इंडिया के तहत ग्रामीणो के कौशल विकास का उन्नयन किया जा रहा है तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा रहे है।
प्रारंभ में कृषि उपसंचालक श्री पी गुजरे द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे मे जानकारी प्रदान की गई तथा कृषि विज्ञान केंद्र बडौदा के कृषि वैज्ञानिको डॉ. एनएस गुर्जर, डॉ. अमित कुमार, डॉ. चन्द्रभान सिंह, डॉ. नीरज हाडा द्वारा अतिथियो का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री मिश्रा द्वारा उपस्थित किसानो को संकल्प से सिद्धी कार्यक्रम के तहत नये भारत निर्माण का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री कैलाश पाराशर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर ग्राम पंचायत पच्चीपुरा, नयागावं, ढोढपुर, जैनी एवं हलगावंडा बुजुर्ग, प्रधानमंत्री आवास योजना में उत्कृष्ट कार्य करने पर ग्राम पंचायत मठेपुरा, बगदिया, जलालपुरा, रामपुरा, पाण्डौली, जबासा एवं आमल्दा तथा वृक्षारोपण के लिए ग्राम पंचायत गलमान्या, इन्द्रपुरा, मेखडाहेडी, बासोद, पनवाड, नयागांव तेहखण्ड के संरपच, सचिव एव रोजगार सहायको को सम्मानित किया गया।





























































