जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

0

 दमोह- (ईपत्रकार.कॉम) |शांति समिति की बैठक में अनंत चतुर्दशी, पर्यूषण पर्व और ईदुज्जुहा पर्व मनाये जाने के संबंध में आज एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला मजिस्ट्रेट डॉ. श्रीनिवास शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इन सभी पर्वो को परम्परा अनुसार आपसी भाईचारे से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद थे।

जिला मजिस्ट्रेट डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने कहा पर्वो के दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पूर्व वर्षो के भांति सुचारू व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायेंगी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की निर्धारित गाईड लाईन के तहत अनंत चतुर्दशी पर्व पर गणेश जी विसर्जन चल समारोह में पूर्व वर्षो के भांति व्यवस्थाएं की जाकर अधिकारियों को अपने दायित्व का निर्वाहन करने आदेशित किया।

जिला मजिस्ट्रेट द्वारा पर्यूषण पर्व पर जैन समाज द्वारा आयोजित महावीर स्वामी शोभा यात्रा के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं के साथ ही मंदिरों के आस पास साफ सफाई के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार ईदुज्जुहा पर्व पर स्थानीय ईदगाह और मस्जिदों के आस पास साफ सफाई के निर्देश दिये गये।

पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने कानून व्यवस्था के संबंध में कहा कि व्यवस्थाएं सुदृढ़ रहेगी। उन्होंने चल समारोह में सर्वोच्च न्यायालय की गाईड लाइन का पालन करने की बात कही। बैठक में नगरपालिका, विद्युत लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों को निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। बैठक में पूर्व विधायक आनंद श्रीवास्तव, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष तेजीराम रोहित सहित शांति समिति के सम्मानीय सदस्यगण और जिलाधिकारी मौजूद थे।

Previous articleसभी के साथ विचार-विमर्श के बाद ही होगा अंतिम निर्णय-कमिश्नर
Next articleसभी कृषकों को फसलों का प्रधानमंत्री फसल बीमा अवशय कराना चाहिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here