महिला सुरक्षा एवं महिला स्वयं सहायता समूहो पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की “दिल से” में बात

0

सिवनी – ईपत्रकार.कॉम |महिला सुरक्षा एवं महिला स्वयं सहायता समूह के विषय में आयोजित प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के “दिल से” कार्यक्रम का प्रसारण 14 जनवरी को शाम 6:00 बजे से सभी रीजनल चैनल एवं आकाशवाणी के माध्यम से संपूर्ण प्रदेश में किया गया। प्रसारित कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया का संदेश जिलेवासियों द्वारा भी सुना गया।

जिसमें मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा हेतु शासन द्वारा उठाए जा रहे कदमों एवं कानूनों के बारे में बताया इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं को प्रदेश की प्रगति में योगदान देने हेतु आगे आकर सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। विशेषकर उन्होंने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह बनाकर समृद्ध प्रदेश के निर्माण में योगदान करने हेतु आव्हान किया। इसके साथ ही साथ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कार्यक्रम हेतु चयनित प्रश्नों का उत्तर भी कार्यक्रम के माध्यम से सम्पूर्ण प्रदेश की जनता को दिया।

Previous articleजिले के विकास में कोई कमी नहीं रहने देंगे- प्रभारी मंत्री
Next articleग्राम पंचायतों में खिचड़ी का कार्यक्रम आयोजित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here