जनजाति कार्य विभाग कार्यालय में आनंदम अल्प विराम कार्यक्रम सम्पन्न

0

खण्डवा – ईपत्रकार.कॉम |मध्यप्रदेश शासन आनंद विभाग की ओर से राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री के.बी. मंसारे ने फ्रीडम गिलास के माध्यम से जीवन में अहं, नफरत, क्रोध, बुराईयों को अन्तरात्मा से बाहर निकालने के उदारहण बताये। शांत समय लेकर दो प्रश्नों के उत्तर भी प्रतिभागियों ने बताये। जिले के छात्रावास अधीक्षक व अधिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को जीवन में महत्वपूर्ण बताया। सहायक आयुक्त श्री नीलेश रघुवंशी ने भी जीवन के अनुभव शेयर किए और कहा कि इन तरीको से अपने जीवन में बदलाव व परिवर्तन लाया जा सकता है।

इस अवसर पर प्रमोद काशीकर, मंडल संयोजक राजेश सोनी, नितिन मार्केण्डेय, प्रतिभा ठाकुर का सहयोग रहा।

Previous article28 जून को महामहिम राज्यपाल झाबुआ जिले के भ्रमण
Next articleशासकीय पॉलिटेक्निक में जनभागीदारी समिति की बैठक हुई संपन्न