रीवा – ईपत्रकार.कॉम |युवाओं को विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन देकर उन्हें स्वरोजगार हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से विकासखण्ड स्तरीय स्वरोजगार मेला आज मऊगंज में आयोजित किया गया।
जनपद पंचायत परिसर में आयोजित स्वरोजगार मेले में 93 लक्षित हितग्राहियों एवं युवाओं को विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान संभागीय अधिकारियों एवं बैंक अधिकारियों ने पात्र व्यक्तियों को स्वरोजगार योजनाओं से अवगत कराते हुए प्रकरण संबंधी कार्य कर परीक्षण उपरांत स्वरोजगार स्थापना हेतु ऋण स्वीकृति की कार्यवाही की जायेगी।
जनपद स्तरीय स्वरोजगार मेले में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, युवा उद्यमी योजना, स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के साथ अन्त्यावसायी व राष्ट्रीय ग्रामीण एवं शहरी आजीविका मिशन द्वारा रोजगार योजनाओं के प्रकरण स्वीकृत किये गये। स्वरोजगार मेला में उद्योग प्रबंधक शशि भूषण दुबे, सहायक प्रबंधक नीलेश साहू, संदीप कोल, साजिद, जिला अन्त्यावसायी से एम.पी. पाठक, आदिवासी वित्त निगम के एस.के. तिवारी एल.डी.एम. रश्मेन्द्र सक्सेना, सीईओ मऊगंज संजीव तिवारी सहित अधिकारी व बैंकर्स उपस्थित थे।





























































