सुगढ़ अनूपपुर बनाने चारो विकासखंडों में हुई कार्यशालाएँ

0

अनूपपुर – ईपत्रकार.कॉम |अनूपपुर को स्वच्छ, सुंदर और सुगढ बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में इस अभियान को एकरूपता एवं जमीनी समस्याओं लोगों को जागरूक करने में आ रही परेशानियों को समझकर उनका निराकरण कैसे किया जाए। आमजनो को अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान में जोड़कर खुले में शौच से आजादी प्राप्त करना इसका लक्ष्य है। इस लक्ष्य को हर एक नागरिक का लक्ष्य बनाकर अनूपपुर का स्वच्छता का उदाहरण बनाना है। अभियान से जुड़े समस्त विभागों के मैदानी अमलों को कार्यशाला में लोगों को प्रोत्साहित करने के तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया। व्यवहार परिवर्तन लाने हेतु यह आवश्यक है कि विषय का सही तरीके से सम्बंधित में प्रेषण हो जाए। उसे यह समझ आ जाए स्वच्छता कैसे व्यक्तिगत एवं सामुदायिक रूप से नुकसान पहुँचाती है।

कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी के मार्गदर्शन एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के नेतृत्व डॉ सलोनी सिडाना के नेतृत्व जिला प्रशासन के प्रयास में आमजनो का बढ़ता विश्वास इस लक्ष्य को जल्द प्राप्त करने में सहयोगी होगा।

Previous articleप्रदेश और क्षेत्र के विकास का आधार वहां की कानून व्यवस्था-गृह मंत्री श्री सिंह
Next articleकिसान परंपरागत खेती से जैविक खेती की ओर बढ़े- राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल