दतिया – ईपत्रकार.कॉम |कलेक्टर श्री आरपीएस जादौन ने भाण्ड़ेर की संस्कृति वाटिका में पंचायत सचिवों, रोजगार सहायकों व पटवारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अपने मुख्यालय पर उपस्थित रहकर अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री आशीष भार्गव, एसडीएम भाण्ड़ेर श्री आरएस वांकना, एडीशनल सीईओ श्री सुबोध दीक्षित, भाण्ड़ेर जनपद पंचायत सीईओ श्री गिर्राज दुबे, नायब तहसीलदार श्री एके गौतम, श्री जयदेव शर्मा, श्री गुर्जर के अलावा अन्य अधिकारीगण, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, पटवारी सहित ग्रामीण विकास विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने अधिकारी, कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर शिकायतें पंचायत सचिवों और पटवारियों के मौके पर उपस्थित न रहने के कारण होती है आप सभी अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित मिले ताकि आम नागरिकों को अपने कामों के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। उन्होंने कहा कि जन सुनवाई आदि में लोग पहुंचते है यदि समग्र पोर्टल के आधार पर पात्र हितग्राहियों के 60 वर्ष की उम्र पूर्ण होने पर पेंशन स्वीकृत कर दी जाए तो उन्हें इधर-उधर चक्कर नहीं काटने पड़ेगे।
कलेक्टर श्री आरपीएस जादौन ने निर्देशित किया कि मध्यप्रदेश सरकार की किसान ऋण माफी योजना मुख्य प्राथमिकता की योजना है इसमें जनपद सीईओ को महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी गई है अतः आप सबकी जिम्मेदारी बन जाती है कि इस योजना में फार्म आदि भरवाने में किसानों की मदद करें। जिन किसानों के खाते के साथ आधार कार्ड सील्ड है उनके पर्चे भरवायें बिना आधार कार्ड वाले किसानों की सफेद पर्ची और जिनका ऋण माफी योजना में दावा करते है उनके गुलाबी पर्चे भरवायें जाए। उन्होंने कहा किसानों की मदद कर उन्हें ऋण माफी योजना का लाभ लेने के लिए सहयोग करें।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत द्वारा मनरेगा कार्यो में गति लाने के निर्देश दिए उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पंचायत सचिवों के क्षेत्र में जो भी नलजल योजनायें संचालित हो उनकी स्थिति की रिपोर्ट बनाकर पंचायत पोर्टल पर ऑनलाईन करें। सीईओ जिला पंचायत द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम के संबंध में भी निर्देश दिए। कार्यक्रम के प्रारंभ में सचिवों द्वारा कलेक्टर श्री जादौन का पुष्पहारों से स्वागत किया।



























































